बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Rewari News: 200 बेड अस्पताल की मांग पर आंदोलन 90वें दिन जारी, कुमारी शैलजा ने दिया समर्थन

Written by: PK Chauhan

Published:

Rewari News: 200 बेड का अस्पताल बनाने की मांग को लेकर संघर्ष कमेटी का धरना-प्रदर्शन रविवार को 90वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से जारी इस आंदोलन को कांग्रेस की राष्ट्रीय…


Rewari News: 200 बेड का अस्पताल बनाने की मांग को लेकर संघर्ष कमेटी का धरना-प्रदर्शन रविवार को 90वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से जारी इस आंदोलन को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा का समर्थन मिलने से आंदोलनकारियों का हौसला और बढ़ गया है। धरना स्थल पर पहुंची शैलजा ने ग्रामीणों की मांग को पूरी तरह जायज बताया और कहा कि इसे विधानसभा में मजबूती से उठाया जाएगा।Rewari News

Advertisement

कुमारी शैलजा ने कहा कि हमारे अन्नदाता लगातार धरने पर बैठे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने वादा करके भी उसे निभाया नहीं है और समस्या का समाधान अब तक नहीं निकाला गया है। शैलजा ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जल्द से जल्द ग्रामीणों की मांग पर सकारात्मक कदम उठाए और कोई ऐसा हल निकाले जिससे सभी संतुष्ट हों।

धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बड़े अस्पताल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। स्थानीय लोगों को गंभीर बीमारियों और आपात स्थिति में इलाज के लिए दूर दराज जाना पड़ता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

संघर्ष कमेटी ने स्पष्ट किया कि जब तक 200 बेड का अस्पताल बनाने की घोषणा नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा। कुमारी शैलजा के समर्थन से आंदोलन को नई ऊर्जा मिली है और ग्रामीणों ने सरकार से जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp