मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Rewari News: 10 साल बाद नपा धारूहेड़ा में बढाया जाएगा एक ओर वार्ड

Written by: PK Chauhan

Published:

धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से नए वार्डों की मांग कर रहे स्थानीय निवासियों के लिए अब राहत की खबर है। हरियाणा सरकार ने जहां पहले ही आम चुनावों को…


धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से नए वार्डों की मांग कर रहे स्थानीय निवासियों के लिए अब राहत की खबर है। हरियाणा सरकार ने जहां पहले ही आम चुनावों को लेकर सीटों के आरक्षण का ऐलान कर दिया था, वहीं अब वार्डों के पुनर्गठन को भी मंजूरी मिल गई है। इस प्रक्रिया के तहत नगर पालिका के वार्डों की संख्या 17 से बढ़ाकर 18 कर दी गई है। हाल ही में आयोजित बैठक में वार्ड कमेटी ने परिसीमन प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगाई, जिसके बाद इसे अनुमोदन के लिए चंडीगढ़ भेज दिया गया है।

Advertisement

धारूहेड़ा में वर्ष 2008 में नप की स्थापना के समय कुल 14 वार्ड बनाए गए थे। बाद में 2015 में जनसंख्या और मतदाता संख्या बढ़ने पर तीन नए वार्ड जोड़कर कुल संख्या 17 की गई थी। इस बार बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए एक अतिरिक्त वार्ड बनाया गया है। कमेटी के अनुसार वार्ड एक और वार्ड दो में सबसे अधिक मतदाता हैं, इसलिए दोनों के हिस्सों को मिलाकर एक नया वार्ड तैयार किया गया है। इसके चलते वार्डों की कुल संख्या अब 18 हो गई है। शासन के अनुसार पूरे नगर की वर्तमान जनसंख्या 32,888 है और इसी हिसाब से नया परिसीमन लागू किया गया है।Rewari News

शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने हरियाणा नगर अधिनियम, 1973 के तहत आरक्षण अधिसूचना जारी कर दी है। धारूहेड़ा में अनुसूचित जातियों के लिए तीन सीटें (एक महिला सहित), पिछड़ा वर्ग–A के लिए दो सीटें (एक महिला सहित) और पिछड़ा वर्ग–B के लिए दो सीटें (एक महिला सहित) आरक्षित की गई हैं। महिलाओं के लिए कुल छह सीटें आरक्षित होंगी। चेयरमैन पद का आरक्षण 1 दिसंबर को आयोजित होने वाले ड्रा के बाद घोषित किया जाएगा। बैठक में डीएससी रेवाड़ी, चेयरमैन कंवर सिंह तथा विभिन्न वार्डों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।Rewari News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

यहां जताया आरोप: सेक्टर-4 के आरडब्ल्यूए प्रधान नरेंद्र यादव ने वार्ड पुनर्गठन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जुलाई में नपा, डीसी रेवाड़ी और नगर न्यास को सेक्टर-4 को एक अलग वार्ड बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन कमेटी ने मौजूदा परिसीमन में इस मांग को शामिल नहीं किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल वार्ड तीन में सेक्टर-4 के साथ दो अन्य कॉलोनियों के मतदाता जुड़े होने से असमानता पैदा हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने पुनः चुनाव आयोग को पत्र भेजा है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp