
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी रेवाड़ी में (Rewari Mandi Schedule ) फसल खरीद को सुचारू रूप से चलाने और किसानों की सुविधा के लिए मार्केट कमेटी ने 13 से 17 अक्टूबर तक का गांववार साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया है। इसके अनुसार अलग-अलग गांवों के किसान निर्धारित दिन अपनी फसल मंडी में लेकर आ सकेंगे। मार्केट कमेटी ने किसानों से अपील की है कि वे तय कार्यक्रम के अनुसार ही फसल लेकर आएं, ताकि मंडी में आवक व्यवस्थित रहे और खरीद प्रक्रिया के दौरान परेशानी न हो।
13 अक्टूबर, मंगलवार: लोधाना, पिथनावास, हांसाका, मसानी, फदनी, फिदेड़ी, ततारपुर खालसा, अलावलपुर (धारूहेड़ा), गोपालपुर उर्फ प्राणपुरा, बासदूदा, ऊंचा, कोलाना, नांगल जमापुर, मंदोला और खंडोडा।
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम
14 अक्टूबर, बुधवार: बिकानेर, लिसाना, गांगायचा अहीर, गांगायचा जाट, जोनावास, डूंगरवास, रोजका, रसगण, मुंडिया खेड़ा, खिजूरी, मोलावास, कान्हावास, फतेहपुरी, श्योराज माजरा, खलीलपुर, कालाका, मांडेया, देहलावास, गुलाबपुरा और जाडरा।
15 अक्टूबर, गुरुवार: मोहनपुरा, खरसानकी, जैतडावास, गढ़ी अलावलपुर, महेश्वरी, घटाल महनियावास, ओकेडा, सुंदरोज, ढाणी सुंदरोज, बाढ़ सुंदरोज, खोरी, शाहबाजपुर इस्तमुरार, शेखपुर शिकारपुर, किशनगढ़, चांदावास, बूढ़पुर, गिंदोखर, लाखनौर नपुर, बोडिया कमालपुर और अहरौद।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, FIR भी होगी दर्ज ?
16 अक्टूबर, शुक्रवार: संगवाड़ी, भूड़ला, गुरदास माजरा, कोनसीवास, काठूवास, बिठवाना, कमालपुर, गुजरीवास, भंवाड़ी, जलियावास, करनावास, देवलावास, ढालियावास, चांदपुर, गुज्जीवास, छुरियावास, निगांनियावास, रामपुरा, डालियाकी, नैनसुखपुरा, बिहारीपुर, शाहबाजपुर और पदेयावास।
17 अक्टूबर, शनिवार: डोहकी, मुंडलिया, डाबडी, नयागांव, सहारनवास, लाधुवास अहीर, खडगवास, बंगडवा, भिठेडा, नैचाना, बालावास जाट, चिमनावास, टांकड़ी, सुल्खा, जाट सायरवास, टहना, मस्तापुर, शादीपुर, राजावास, नूरपुर, रायपुर, खेड़ा मुरार और पनवाड़।
मार्केट कमेटी ने किसानों से निर्धारित दिन के अनुसार ही मंडी में फसल लाने की अपील की है। इससे खरीद व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ेंकंवाली स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 15 और 16 अक्टूबर को
