Wednesday, 14 October 2026

रेवाड़ी में 45 मीटर चौड़ी वी-3 सड़क की डिमार्केशन पूरी, जुडेंगे ये 7 सेक्टर

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  रेवाड़ीवासियों के लिए बडी खुशी खबर है। रेवाड़ी शहर के सेक्टरों की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए प्रस्तावित 45 मीटर चौड़ी वी-3 सड़क की डिमार्केशन का काम पूरा…


रेवाड़ी में 45 मीटर चौड़ी वी-3 सड़क की डिमार्केशन पूरी, जुडेंगे ये 7 सेक्टर
रेवाड़ी में 45 मीटर चौड़ी वी-3 सड़क की डिमार्केशन पूरी, जुडेंगे ये 7 सेक्टर
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  रेवाड़ीवासियों के लिए बडी खुशी खबर है। रेवाड़ी शहर के सेक्टरों की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए प्रस्तावित 45 मीटर चौड़ी वी-3 सड़क की डिमार्केशन का काम पूरा हो गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने सड़क निर्माण के लिए एस्टिमेट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एस्टिमेट तैयार होने के बाद इसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। अनुमति मिलने पर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Advertisement

आपस में जुडेंगे ये सेक्टर: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) से मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क सेक्टर 17, 18, 19, 20, 21, 26 और 27 को आपस में जोड़ेगी। फिलहाल इन सेक्टरों के बीच आवागमन के लिए लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। वी-3 सड़क बनने से सातों सेक्टरों के बीच सीधा संपर्क बेहतर होगा और लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। मास्टर प्लान 2031 के तहत भी इस सड़क को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फुटपाथ और स्ट्रीट लाइट की होगी सुविधा

प्रस्तावित सड़क 45 मीटर चौड़ी होगी। इसके दोनों ओर फुटपाथ बनाए जाने और स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है। सड़क बनने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ आसपास के सेक्टरों में विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र में प्रॉपर्टी की मांग और नए निवेश की संभावनाओं पर भी असर पड़ सकता है। स्थानीय लोग लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं। डिमार्केशन का काम पूरा होने के बाद अब निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है। हालांकि, निर्माण शुरू होने की तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि वी-3 सड़क की डिमार्केशन पूरी कर ली गई है और एस्टिमेट तैयार किया जा रहा है। एस्टिमेट तैयार होते ही इसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, FIR भी होगी दर्ज ?

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp