Tuesday, 13 October 2026

हरियाणा महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार 2026-27: जानिए कैसे और कहां करे आवेदन

Written by: सुनील कुमार

Published:

Best E News: हरियाणा में महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सहयोगात्मक कार्यस्थल का माहौल तैयार करने वाले संस्थानों को महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के तहत आवेदन करने का अवसर…


हरियाणा महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार 2026-27: 15 अक्टूबर तक आवेदन
हरियाणा महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार 2026-27: 15 अक्टूबर तक आवेदन
Google News Follow us on Google

Best E News: हरियाणा में महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सहयोगात्मक कार्यस्थल का माहौल तैयार करने वाले संस्थानों को महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के तहत आवेदन करने का अवसर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए पात्र संस्थानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक संस्थानों को 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Advertisement

महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक डॉ. दर्शना सिंह ने बताया कि निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचकूला की ओर से जारी पत्र के अनुसार पात्र संस्थान निर्धारित मानदंडों के आधार पर पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक पोर्टल पर करना होगा आवेदन

विभाग ने आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया है। पात्र संस्थान निर्धारित समयसीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम

आवेदन लिंक: https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav/

सुरक्षित कार्यस्थल को प्रोत्साहित करना उद्देश्य

महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना का उद्देश्य उन संस्थानों को पहचानना और प्रोत्साहित करना है, जो महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सहयोगात्मक कार्यस्थल का वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं। विभाग ने योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक पात्र संस्थानों तक जानकारी पहुंचे और वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकें।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, FIR भी होगी दर्ज ?

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2026।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp