Wednesday, 14 October 2026

कंवाली स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 15 और 16 अक्टूबर को

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी। जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कंवाली में बैठक आयोजित की गई। बैठक खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर नाहड़िया के मार्गदर्शन में जिला कोऑर्डिनेटर…


रेवाड़ी। जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कंवाली में बैठक आयोजित की गई
रेवाड़ी। जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कंवाली में बैठक आयोजित की गई
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कंवाली में बैठक आयोजित की गई। बैठक खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर नाहड़िया के मार्गदर्शन में जिला कोऑर्डिनेटर अशोक नामवाल की अध्यक्षता तथा मेजबान प्राचार्य अनिल यादव की मेजबानी में हुई। बैठक में उत्सव के आयोजन और विद्यार्थियों की सुविधाओं को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।

Advertisement

15 को होंगी 5वीें से आठवी तक की प्रतियोगिताएं: बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अक्टूबर 2026 को कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं, 16 अक्टूबर को कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। दोनों दिन कार्यक्रम शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कंवाली में आयोजित किए जाएंगे।

तैयारियों के तहत अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, मंच, प्रांगण, ग्रीन रूम, साउंड सिस्टम, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि दूसरे विद्यालयों से आने वाली टीमों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए सभी जरूरी सुविधाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। बैठक के अंत में मेजबान प्राचार्य अनिल यादव ने उपस्थित अधिकारियों और सांस्कृतिक प्रभारियों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp