Wednesday, 14 October 2026

धारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर निखरी के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे बिना इंडिकेटर के खड़े ट्रक से जयपुर की ओर से आ रहा दूसरा ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी…


धारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम
धारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर निखरी के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे बिना इंडिकेटर के खड़े ट्रक से जयपुर की ओर से आ रहा दूसरा ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और Police मौके पर पहुंची। चालक को ट्रक से बाहर निकालकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रेवाड़ी पहुंचाया गया। हादसे के कारण हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।

Advertisement

केबिन में फंसा था चालक

थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार, NH48 Highway  पर एक ट्रक बिना इंडिकेटर के सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रहा ट्रक उससे टकरा गया। टक्कर के बाद चालक केबिन में फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने चालक को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। चालक के पैर में चोट लगी है। पुलिस के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई गई है।

दोनों ट्रक हटाकर खुलवाया Highway

हादसे के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने दोनों ट्रकों को सड़क से हटवाकर यातायात दोबारा चालू कराया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, FIR भी होगी दर्ज ?

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp