Thursday, 8 October 2026

रेवाड़ी अनाज मंडी: इन गांवो की होगी आज बाजरे की खरीद, मंडी आने से पहले जरूर पढ़े शिड्यूल

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए मार्केट कमेटी रेवाड़ी द्वारा गांववाईज साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया गया है। रेवाड़ी…


रेवाड़ी अनाज मंडी: इन गांवो की होगी आज बाजरे की खरीद, मंडी आने से पहले जरूर पढ़े शिड्यूल
रेवाड़ी अनाज मंडी: इन गांवो की होगी आज बाजरे की खरीद, मंडी आने से पहले जरूर पढ़े शिड्यूल
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए मार्केट कमेटी रेवाड़ी द्वारा गांववाईज साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया गया है। रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचने वाले किसानों के ​लिए जरूरी न्यूज है। मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है आज केवल धारूहेड़ा के 12 गांवो के किसानो के ही बाजरा खरीद जाएगा। क्योकि हर गांव के किसानों के लिए शेड्यल बना दिया गया हैं। विभाग ने कहा अगर कोई किसान बाजरा लेकर आता है उनको टोकन नहीं दिया जाएगा।

Advertisement

जानिए क्यों है ये जरूरी: अगर कोई बिना शेडयूल के मंडी आ गया तो उसे टोकन नहीं दिया जाएगा। इस व्यवस्था मंडी में किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने की गई है। मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है कि किसानों को अपनी फसल मंडी में लाने से पहले ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ (MFMB) पोर्टल पर बाजरे का वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा। बिना शेड्यूल और बिना वेरिफिकेशन के किसी भी किसान का गेट पास जारी नहीं किया जाएगा।

 

Advertisement

ये भी पढ़ेंमसानी में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, 100 टीमों ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर

गांव वाइज बाजरे की खरीद का शेड्यूल रेवाड़ी अनाज मंडी

07 अक्तूबर (बुधवार): जोनियावास, मालाहेड़ा, जड़थल, पंचगांव, आरसियाकी टप्पा, खटावली, मामड़िया ठेठर, चिता-डूंगरा, माजरा मुस्तल भालखी, भालखी, पाली, भाड़ावास व भगवानपुर।

 

ये भी पढ़ेंवाहन चालक सावधान! हरियाणा पुलिस में लागू हुई डिजिटल ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ व्यवस्था

08 अक्तूबर (गुरुवार): बालावास जमापुर, बालियार कलां, मीरपुर, बालियार खुर्द, काकोड़िया, जाट-भुरथल, गोकलगढ़, झाबुआ, बाघीज, बीड़ झाबुआ, सुबासेहड़ी, प्राणपुरा (बावल) व किशनपुर।

09 अक्तूबर (शुक्रवार): सुनारिया, दोहना, ततारपुर इस्तमुरार, असदपुर, नंदरामपुर बास, गोठड़ा टप्पा खोरी, नंगला मायन, मामड़िया अहीर, मामड़िया आसमपुर, कडु उर्फ भवानीपुर, रघुनाथपुर, रानोली, टीकला व पावटी।

10 अक्तूबर (शनिवार) को मिलेगा विशेष अवसर

मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि यदि निर्धारित शेड्यूल के दिन किसी किसान का बाजरा वेरिफिकेशन न होने या किसी अन्य तकनीकी कारण से फसल नहीं बिक पाती है, तो वह किसान अपना वेरिफिकेशन करवाकर 10 अक्तूबर (शनिवार) को मंडी में अपनी बाजरे की फसल बेच सकेगा।’

ये भी पढ़ेंमहिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियादर्शी ने नागरिक असपताल रेवाड़ी का किया ओचक निरीक्षण

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper