
हरियाणा के जिला रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरे की आवक बढ़ी है लेकिन गेटपास कटवाने के लिए किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। गेटपास की प्रक्रिया धीमी होने कारण गेटपास जारी होने में करीब 15 से 20 मिनट लग रहे हैं, जिससे प्रक्रिया धीमी होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एडीसी राहुल मोदी ने शुक्रवार को अनाज मंडी रेवाड़ी का दौरा कर खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनीं। बता दें कि आज 10 अक्टूबर को कोई शेड्यूल नही है। पिछले पांच दिन में जो किसान किसी कारण अपनी फसल नहीं बेच पाए थे वे आज बेच सकते है।
एडीसी ने किया औचक निरीक्षण: रेलवे अनाज मंडी का शुक्रवार को एडीसी ने औचक निरीक्षण किया। एडीसी ने अधिकारियों को निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध तरीके से खरीद करने और उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों की फसल की समय पर खरीद, उठान और भुगतान हो, इसी लक्ष्य को लेकर सभी संबंधित एजेंसियों के अधिकारी कार्य करें।एडीसी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मंडी में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके साथ उन्होंने मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अटल कैंटीन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

अब तक सिर्फ कटे 600 गेटपास : बता दें कि रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचने के लिए किसानों को रोजाना मशक्कत करनी पड़ रही है। मंडी में सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लग रही हैं। किसानों को गेटपास कटवाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। एक गेटपास जारी होने में करीब 15 से 20 मिनट लग रहे हैं। रेवाड़ी अनाज मंडी में अब तक करीब 600 गेटपास जारी किए जा चुके हैं और लगभग 8 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। फसल बेचने के लिए पहुंच रहे किसानों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी और धारूहेड़ा में विकसित होंगे 8 नए सेक्टर, जानिए किन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण
सरकार के मानकों के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाए। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं चौक-चौबंद हों। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एडीसी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मंडी में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके साथ उन्होंने मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अटल कैंटीन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा में विकसित होगा नया सेक्टर, इन गांवों 125 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी रखें और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। सरकार के मानकों के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाए। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं चौक-चौबंद हों। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तेजी से उठान के आदेश: एडीसी ने अधिकारियों को निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध तरीके से खरीद करने और उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों की फसल की समय पर खरीद, उठान और भुगतान हो, इसी लक्ष्य को लेकर सभी संबंधित एजेंसियों के अधिकारी कार्य करे।
शनिवार को को मिलेगा विशेष अवसर: मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि यदि निर्धारित शेड्यूल के दिन किसी किसान का बाजरा वेरिफिकेशन न होने या किसी अन्य तकनीकी कारण से फसल नहीं बिक पाती है, तो वह किसान अपना वेरिफिकेशन करवाकर 10 अक्तूबर (शनिवार) को मंडी में अपनी बाजरे की फसल बेच सकेगा।’
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा में कब बनेगा CHC, तीन साल में तीन बार घोषणा फिर भी इंतजार क्यों ?
