
धारूहेड़ा: सेक्टर-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर में बाबा खाटू श्याम जागरण आयोजित किया गया। जागरण का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा और किन्नर समाज से बहन सीमा ने किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए और भजनों का आनंद लिया। खाटू श्याम जागरण में गूंजे जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया।

दिल्ली और राजस्थान के कलाकारों ने किया गुणगान
जागरण में दिल्ली और राजस्थान से आए कलाकारों ने बाबा खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया। भजनों और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रविवार सुबह भंडारे का अयोजन किया जिसमें बडी संख्या में श्रऋालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर पार्षद कविता बुधवार, विकास बुधवार, विनोद गुज्जर, अमित सहरावत, एवरन चौधरी, लाला राजपूत, सुनील और सत्येंद्र सहित अनेक गणमान्य लोग और सेक्टरवासी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:ऑपरेशन मुस्कान: रेवाड़ी पुलिस ने कैसे दो बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलवाया
