मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Rewari crime: धारूहेड़ा में थ्री व्हीलर चोरी का मामला सुलझा, 5 माह बाद पड़ोसी सचिन उर्फ बच्ची Arrested

Written by: PK Chauhan

Published:

रेवाड़ी' धारूहेड़ा थाना सेक्टर-6 पुलिस ने थ्री व्हीलर चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब पांच महीने बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े…


रेवाड़ी’ धारूहेड़ा थाना सेक्टर-6 पुलिस ने थ्री व्हीलर चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब पांच महीने बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया के गांव मिसकर चाक निवासी सचिन उर्फ बच्ची के रूप में हुई है, जो फिलहाल ओम नगर में किरायेदार के रूप में रह रहा था। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।Rewari crime

Advertisement

इस दिन हुई थी चोरी’ बता दे थ्री व्हीलर चोरी की यह घटना 9 जून की रात की है। बिहार के जिला सारन के गांव मस्तिचक निवासी और धारूहेड़ा के नारायण विहार में किरायेदार के रूप में रहने वाले पीड़ित अजीत महतो ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने रात को अपना थ्री व्हीलर घर के पास गली में खड़ा किया था। सुबह उठने पर ऑटो गायब मिला, जिसके बाद थाना सेक्टर-6 में चोरी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि चोरी में कई आरोपी शामिल थे, जिनमें यूपी और राजस्थान के रहने वाले युवक भी थे।Rewari crime

चौथा आरोपी काबू’ बता दे कि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों—यूपी के एटा जिले के गांव ईशारा निवासी और भिवाड़ी के हनुमान नगर में रहने वाले सोमेश, राजस्थान के खैरथल के गांव सतालका निवासी शक्ति और गांव आलमपुर निवासी एक अन्य युवक—को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस ने सचिन उर्फ बच्ची को भी पकड़कर मामले में एक महत्वपूर्ण कड़ी जोड़ दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के पूरे नेटवर्क और थ्री व्हीलर को कहां बेचा गया, इसकी जानकारी जुटाने में लगी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp