गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari Crime: धारूहेडा मेडिकल स्टोर में चोंरो ने लगाई सेंघ

Written by: सुनील कुमार

Published:

  धारूहेड़ा: गांव कापड़ीवास स्थित एक मेडिकल स्टोर (Medical store) में गुरुवार रात चोरों ने सेंधमारी कर नकदी और कॉस्मेटिक सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय सामने…


 
धारूहेड़ा: गांव कापड़ीवास स्थित एक मेडिकल स्टोर (Medical store) में गुरुवार रात चोरों ने सेंधमारी कर नकदी और कॉस्मेटिक सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय सामने आई, जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा। शटर का ताला टूटा हुआ देखकर उसने तुरंत Sector 6 Police  को सूचना दी।Rewari Crime

सेक्टर छह पुलिस चौकी को दी गई शिकायत में कापड़ीवास निवासी पूर्व सरपंच राजकुमार ने बताया कि उनके बेटे कार्तिक का गांव में मेडिकल स्टोर है। रोज की तरह गुरुवार रात को दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब कार्तिक दुकान खोलने पहुंचे तो शटर पर लगा ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर दुकान से करीब 9 हजार रुपये की नकदी और 40 हजार रुपये से अधिक कीमत का कॉस्मेटिक सामान चोरी कर ले गए।Rewari Crime

Advertisement

मामला दर्ज कर जांच शुरू’ सेक्टर छह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सेक्टर छह पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।Rewari Crime

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp