मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Rewari: PHC भाड़ावास को CHC में अपग्रेड करने की मिली स्वीकृति, जानिए किन गांवो को मिलेगा फायदा

Written by: PK Chauhan

Published:

Rewari: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश की जनता को उनके नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया…


स्वास्थ्य मंत्री आरती राव
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव
Google News Follow us on Google

Rewari: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश की जनता को उनके नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण व शहरी दोनों स्तरों पर स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है, ताकि लोगों को उपचार के लिए दूरस्थ अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े।Rewari

Advertisement

PHC होगी अपग्रेड: बता दें हाल ही में एक महत्वपूर्ण फैसले के तौर पर रेवाड़ी जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भाड़ावास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के रूप में अपग्रेड करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस निर्णय से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर उपचार की सुविधा अपने ही नजदीक मिल सकेगी।Rewari

इन गांवो को होगा फायदा: सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, आधुनिक जांच सुविधाएं, आपातकालीन सेवाएं, अधिक बिस्तरों की उपलब्धता और आवश्यक मेडिकल उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी। इससे भाड़ावास सहित आसपास के गांवों के हजारों निवासियों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी, विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को समय पर इलाज मिलने में बड़ी आसानी होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर नागरिक बिना आर्थिक या दूरी की बाधा के गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्राप्त कर सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए सरकार भविष्य में भी कई अहम कदम उठाती रहेगी।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp