मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana Police में SPO पदों पर भर्ती शुरू, जानिए कैसे और कब तक कर सकते है आवेदन

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Police Department, नूंह ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक…


Haryana Police Department, नूंह ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं उन्हें अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पुलिस लाइन, नूंह में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। इस भर्ती के लिए हरियाणा के किसी भी जिले के निवासी या पड़ोसी राज्यों के रिहायशी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

भर्ती का नाम और पद विवरण:

हरियाणा पुलिस में कुल 85 SPO पदों के लिए भर्ती निकली है। चयनित उम्मीदवार को 20,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। नौकरी नूंह में है।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  1. आवेदन शुरू होने की तारीख: 25 अगस्त 2025
  2. आवेदन करने की अंतिम तारीख: 15 सितंबर 2025
  3. इंटरव्यू की तारीख: 20 सितंबर 2025

शैक्षिक योग्यता और अन्य शर्तें:

उम्मीदवार का 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा, भूतपूर्व सैनिक होने चाहिए। सैनिक उम्मीदवारों ने सेना में कम से कम 5 साल की सेवा पूरी की हो। आयु सीमा न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

आवेदन प्रक्रिया:

  1. उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से पुलिस लाइन नूंह में जाकर आवेदन करना होगा।
  2. भर्ती में सेना और अर्धसैनिक बल के सेवानिवृत्त कर्मचारी, HISF बटालियन से हटाए गए कर्मचारी और 2004 में हरियाणा सशस्त्र बल से हटाए गए कर्मचारी शामिल होंगे।
  3. चयनित SPO उम्मीदवारों को पुलिस लाइन नूंह में 15 दिन का खास प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में उन्हें कानून व्यवस्था संभालना, गार्ड ड्यूटी करना, पैट्रोलिंग करना, यातायात नियंत्रण करना और अन्य पुलिस से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाना सिखाया जाएगा।

आवेदन शुल्क:

  1. किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों पर कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।

कैसे करें आवेदन:

  1. उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 तक पुलिस अधीक्षक नूंह के कार्यालय में जाकर अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp