Tuesday, 6 October 2026

हरियाणा में इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, यहां पढ़ें अपडेट!

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा (Best E News) हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 5 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, जबकि 6 से…


हरियाणा में इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, यहां पढ़ें अपडेट
हरियाणा में इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, यहां पढ़ें अपडेट
Google News Follow us on Google

हरियाणा (Best E News) हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 5 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, जबकि 6 से 9 अक्टूबर तक पर बारिश की होगी। इतना ही लहीं गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम में इस बदलाव से तीन चार दिन पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

गर्मी ने तोडा रिकोर्ड: दक्षिण हरियाणा में भी गर्मी का असर बना हुआ है। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री, नारनौल में 37.0 डिग्री और रेवाड़ी में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भिवानी में 36.4 और सिरसा में 36.4 डिग्री तापमान रहा, रोहतक में 34.2, चंडीगढ़ में 35.0, अंबाला में 34.2, करनाल में 34.8, फरीदाबाद में 37.1, गुरुग्राम में 35.0, पानीपत में 34.6, सोनीपत में 37.0 और पलवल में 37.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

कल से बारिश की संभावना: मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 5 अक्टूबर को हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। 6 अक्टूबर से कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। 7 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। 8 और 9 अक्टूबर को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। इन दोनों दिनों के लिए भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंहरियाणा में किस शहर में सबसे ज्यादा हुई बारिश, जानिए आगे 7 दिन का मौसम हाल

इस दिन रहेगा मौसम शुष्क: मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर को हरियाणा में किसी तरह की चेतावनी नहीं है। हालांकि कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रह सकती है। मौसम में इस बदलाव से पिछले कुछ दिनों से दोपहर के समय पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

तापमान में फिर हुई बढ़ोतरी: मौसम विभाग के 4 अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह सामान्य से करीब 1.7 डिग्री अधिक है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान हिसार में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ेंहरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, जानिए IMD अपडेट !

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper