बुधवार, 4 नवम्बर 2026

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, 8वें वेतन आयोग व बोनस सीलिंग बढ़ाने की उठाई मांग

Written by: PK Chauhan

Published:

रेवाड़ी: 8वें वेतन आयोग की कमेटी गठित करने और बोनस सीलिंग बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह आंदोलन एआईआरएफ…


रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, 8वें वेतन आयोग व बोनस सीलिंग बढ़ाने की उठाई मांग
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, 8वें वेतन आयोग व बोनस सीलिंग बढ़ाने की उठाई मांग
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: 8वें वेतन आयोग की कमेटी गठित करने और बोनस सीलिंग बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह आंदोलन एआईआरएफ व एनडब्ल्यूआरईयू के आह्वान पर हिसार शाखा की रेवाड़ी यूनिट द्वारा किया गया, जिसमें लोको पायलट, गाड़ी प्रबंधक और मंत्रालयिक कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को मजबूती से रखा।

Advertisement

एनडब्ल्यूआरईयू बीकानेर मंडल के सहायक मंत्री कॉमरेड देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग की घोषणा तो की थी, लेकिन अभी तक कोई कमेटी गठित नहीं की गई है। उन्होंने इसे सरकार का कर्मचारी विरोधी रवैया बताया। यादव ने कहा कि जनवरी 2026 से नया वेतन आयोग लागू किया जाना था, लेकिन इसका कार्य प्रारंभ भी नहीं किया गया है। उन्होंने बोनस सीलिंग बढ़ाने की मांग को भी मजबूती से उठाया और कहा कि कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

इस मौके पर सहायक शाखा सचिव नेकवदन शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा (मुख्य कार्यालय अधीक्षक), सत्यवीर यादव (कार्यालय अधीक्षक), संदीप कुमार, नरेन्द्र सिंह, अमित इन्दोरिया, जितेन्द्र कुमार, योगेश कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने साफ किया कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp