मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Railway Update: पटरी पर फिर चलेंगी नारनौल में बंद हुई ट्रेनें, जानें पूरी टाइमिंग और स्पेशल ट्रेन शेड्यूल

Written by: सुनील कुमार

Published:

Railway Update: अटेली-कुंड रेलवे लाइन के डबलिंग काम के कारण हाल ही में नारनौल (महेंद्रगढ़) में कई ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। अब यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने…


Railway Update: पटरी पर फिर चलेंगी नारनौल में बंद हुई ट्रेनें, जानें पूरी टाइमिंग और स्पेशल ट्रेन शेड्यूल
Railway Update: पटरी पर फिर चलेंगी नारनौल में बंद हुई ट्रेनें, जानें पूरी टाइमिंग और स्पेशल ट्रेन शेड्यूल
Google News Follow us on Google

Railway Update: अटेली-कुंड रेलवे लाइन के डबलिंग काम के कारण हाल ही में नारनौल (महेंद्रगढ़) में कई ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। अब यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने घोषणा की है कि 1 और 2 सितंबर से रोक दी गई कुछ ट्रेनें फिर से पटरी पर दौड़ेंगी। खासकर खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को इससे बड़ी सुविधा मिलेगी। आज से कई ट्रेनें अपने तय समय के अनुसार चल रही हैं।

Advertisement

1 सितंबर से मदर–रोहतक एक्सप्रेस (09639 और 09640) का संचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन रोजाना चलेगी। रोहतक से यह दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी और रेवाड़ी, नारनौल तथा रिंगस होते हुए रात 10:35 बजे मदर पहुंचेगी। वहीं, मदर से सुबह 4:30 बजे निकलकर यह ट्रेन रिंगस, नारनौल और रेवाड़ी होते हुए दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसके अलावा, भिवानी–जयपुर दहर का बालाजी ट्रेन का संचालन भी 2 सितंबर से शुरू होगा।

खाटू श्याम मेले के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा पर ध्यान करते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेन 09637 और 09638 3, 6, 7, 13, 14, 17, 20, 21, 27 और 28 सितंबर को। चलेगी वहीं ट्रेन संख्या 09633 2, 5, 6, 12, 13, 16, 19, 20, 26 और 27 सितंबर को संचालित होगी। ट्रेन संख्या 09634 के यात्रियों को 3, 6, 7, 13, 14, 17, 20, 21, 27 और 28 सितंबर को सुविधा मिलेगी। इन सभी ट्रेनों का समय पूर्व निर्धारित रहेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

ट्रेन संख्या 14087/88 का संचालन भी रविवार से दोनों दिशाओं में शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और खाटू श्याम जाने वाले भक्तों की यात्रा अधिक सहज और सुगम हो सकेगी।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp