
हरियाणा : Best E News: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बडी सफलता मिली हैं टीम की ओर से अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के चलते पंजाब के पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड को हिसार से गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब एक साल से हत्या के आरोप में फरार चल रहा था। इसी को पंजाब पुलिस की ओर से ईनाम रखा हुआ था। हालांकि पंजाब पुलिस कई बार उसके ठिकानो पर दबीश दे चुकी थी लेकिन वह चकमा देकर फरार हो जाता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पंजाब के अबोहर में न्यू वेयरवेल शोरूम के संचालक संजय वर्मा की हत्या के मामले में भी वॉन्टेड था। आरोप है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शोरूम के बाहर संजय वर्मा की हत्या की थी। इस संबंध में थाना सिटी-1, अबोहर, जिला फाजिल्का में 7 जुलाई, 2025 को मामला दर्ज किया था। हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था। इसी को लेकर पंजाब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
हिसार एसटीएफ की टीम ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिसार के राजगढ़ रोड स्थित बाईपास फ्लाईओवर के पास से काबू किया। गिरफ्तार आरोपी पंजाब के राजीव नगर का निवासी है। एसटीएफ टीम ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पर पंजाब के अबोहर में एक शोरूम संचालक की हत्या के मामले में वॉन्टेड था और पंजाब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
ये भी पढ़ेंहरियाणा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थार में पकडी अवैध शराब
पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस संगठित अपराध, गंभीर आपराधिक मामलों में वॉन्टेड आरोपियों और फरार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
