मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Awarness Camp: नशे के खिलाफ लोगों को किया जागरूक, जानिए कहां करें शिकायत

Written by: PK Chauhan

Published:

Awarness Camp: समाज को नशा दीमक की तरह खाली कर रहा है हमारी युवा पीढ़ी नशे से ग्रस्त हो चुकी है आज नशा हमारे गाँवो, गलियों और घरों तक पहुँच चुका है।…


जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद व्यक्तियों को नशा न करने की दिलाई शपथ।
जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद व्यक्तियों को नशा न करने की दिलाई शपथ।
Google News Follow us on Google

Awarness Camp: समाज को नशा दीमक की तरह खाली कर रहा है हमारी युवा पीढ़ी नशे से ग्रस्त हो चुकी है आज नशा हमारे गाँवो, गलियों और घरों तक पहुँच चुका है। नशा एक सामाजिक कुरीति है तथा हम सभी को मिलकर इसे खत्म करना है। राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए हरियाणा सरकार व नारकोटिक्स विभाग दृढ़ संकल्पित और निरंतर प्रयासरत है।

Advertisement

हरियाणा एनसीबी प्रमुख/पुलिस महानिदेशक श्री ओ. पी. सिंह, आई.पी.एस. के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री पंखुरी कुमार के नेतृत्व और निर्देशन में पूरे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के साथ-साथ समाज को नशे के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है क्योंकि एक जागरूक समाज ही बेहतर भविष्य का निर्माण करता है।

इसी क्रम में ब्यूरो की यूनिट रेवाड़ी ने जिले के कालका चौक पर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक नीरज कुमार ने जागरूकता कार्यक्रम मे मौजूद बुजर्गो, युवाओ, मजदूरों व अन्य व्यक्तियों को नशे के दुष्परिणाम के बारे मे अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा की नशा सामाजिक, पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन को बर्बाद कर देता है। इसकी लत व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित करती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

उन्होंने आगे कहा की हरियाणा सरकार और HSNCB की नमक लोटा अभियान, साइकलोथोन मुहिम,“नशा मुक्त जीवन नायाब जीवन – बेकैट चलेंज” और अन्य पहलें नशे के खिलाफ एक सशक्त संदेश देती हैं और समाज के सभी वर्गों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करती हैं। समाज से नशे को समाप्त करना एक लंबी और सामूहिक प्रक्रिया है, जिसमें सरकार, परिवार, शिक्षा संस्थाएं, मीडिया, और आम नागरिकों की भागीदारी अनिवार्य है।

यहां करें शिकायत: नशें संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 या ईन्चाज रेवाड़ी के न. 9813136557 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp