शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

दिल्ली जयपुर हाईवे 48 बिलासपुर ओवर​ब्रिज कब होगा चालू, पढ़ें अपडेट

Written by: Best E News

Published:

धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर सफर करने वाले वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुग्राम क्षेत्र में बिलासपुर और राठीवास फ्लाईओवर का निर्माण यातायात को सुगम बनाने…


दिल्ली जयपुर हाईवे 48 बिलासपुर ओवर​ब्रिज कब होगा चालू, पढ़ें अपडेट
दिल्ली जयपुर हाईवे 48 बिलासपुर ओवर​ब्रिज कब होगा चालू, पढ़ें अपडेट
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर सफर करने वाले वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुग्राम क्षेत्र में बिलासपुर और राठीवास फ्लाईओवर का निर्माण यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। राठीवास फ्लाईओवर के ऊपरी हिस्से पर वाहनों का आवागमन शुरू हो चुका है, जबकि  बिलासपुर ओवर​ब्रिज  को दीवाली पर्व पर खोलने की सूचना मिली है।

Advertisement

दिनभर जाम से लोग परेशान: बता दे कि हाईवे पर बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर बनने से दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा और रेवाड़ी के बीच आने-जाने वाले वाहन चालकों को फायदा मिलने की उम्मीद है। फिलहाल यहां पर भयंकर जाम लगता है। हाल ही 15 अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से जयपुर की दिशा में जाने वाली तीन लेन को अगले 10 दिनों में खोलने की तैयारी थी। जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले हिस्से को बाद में शुरू करने की योजना बताई गई थी।

राठीवास फ्लाईओवर पर शुरू हुआ आवागमन

राठीवास मोड़ पर फ्लाईओवर के ऊपरी हिस्से को वाहनों के लिए खोल दिया गया था। इसके नीचे एक यू-टर्न भी चालू किया गया था, जबकि अन्य यू-टर्न का काम पूरा किया जाना बाकी था। फ्लाईओवर शुरू होने से हाईवे के सीधे यातायात को अलग रास्ता मिलने और राठीवास चौक पर जाम कम होने की उम्मीद है। हालाकि अभी पूर्णतया जाम से राहत नही मिली है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:बिजली कर्मचारियों की Strike के चलते Power House और वाटर वर्क्स पर Police तैनात

मानेसर एलिवेटेड कॉरिडोर कब तक होगा पूरा

NH-48 पर मानेसर में भी एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से संबंधित रिपोर्ट के अनुसार, इस परियोजना को 31 मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य बताया गया है। इसके निर्माण से मानेसर क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करने और वाहन चालकों की आवाजाही सुगम बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। काफी काम हो चुका है लेकिन जब तक पूरा नही होगा तब तक जाम से राहत ​नही मिलेगी।

धारूहेड़ा और रेवाड़ी के यात्रियों को भी फायदा

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर, राठीवास और मानेसर जैसे व्यस्त स्थानों पर निर्माण कार्य पूरा होने से दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा, बावल और रेवाड़ी के बीच यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि औद्योगिक क्षेत्रों में रोजाना आने-जाने वाले कर्मचारियों और मालवाहक वाहनों को फायदा हो सकता है। रोजाना जाम के चलते लेाग परेशान

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला बुल्डोजर, 6 एकड़ में तोड़फोड़

Best E News
About the Author Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by Best E News →

खबरें और भी

WhatsApp