बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana में 8 सितंबर से शुरू होगी NMMS छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana के छात्रों के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के तहत अच्छी खबर आई है। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर से शुरू हो चुके हैं।…


Haryana में 8 सितंबर से शुरू होगी NMMS छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
Haryana में 8 सितंबर से शुरू होगी NMMS छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
Google News Follow us on Google

Haryana के छात्रों के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के तहत अच्छी खबर आई है। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। योग्य छात्र भिवानी बोर्ड और SCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस छात्रवृत्ति के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकेंगे जो राजकीय या अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कक्षा आठवीं के अध्ययनरत हों। इसके अलावा, आवेदन करने वाले छात्र की कक्षा सातवीं भी किसी राजकीय या अनुदान प्राप्त विद्यालय से उत्तीर्ण होनी चाहिए।

Advertisement

छात्रवृत्ति पाने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर को किया जाएगा। परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में छात्र की मानसिक योग्यता को परखा जाएगा, जिसमें 90 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न का मान 1 अंक होगा। दूसरे चरण में जनरल परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और गणित विषय से संबंधित 90 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न का अंक भी 1 रहेगा। परीक्षा 30 नवंबर को हरियाणा के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी।

छात्रवृत्ति योजना के तहत परीक्षा उत्तीर्ण छात्र कक्षा नौवीं से बारहवीं तक हर महीने 1,000 रुपये छात्रवृत्ति प्राप्त करेंगे। राज्य भर से कुल 2,337 पात्र छात्रों का चयन किया जाएगा। आवेदन करते समय छात्र के परिवार की सालाना आय 3.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों के लिए जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। इसके अलावा, दिव्यांग छात्रों के लिए संबंधित प्रमाण पत्र देना जरूरी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस योजना में छात्र सिर्फ एक बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। चयनित छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना से हरियाणा के योग्य और मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता मिलेगी और उनके शैक्षणिक विकास में मदद मिलेगी।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp