गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

Rewari पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीआईए धारूहेड़ा ने 2 किलो 44 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक नशा तस्कर दबोचा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Rewari:  रेवाड़ी में नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए धारूहेड़ा की टीम को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी…


Rewari:  रेवाड़ी में नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए धारूहेड़ा की टीम को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 44 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमित शर्मा निवासी गांव रानीताल जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), हाल किरायेदार मोहल्ला हरिनगर धारूहेड़ा के रूप में हुई है।

Advertisement

 

जांचकर्ता ने बताया कि गत 21/22 अक्टूबर की रात को सीआईए धारूहेड़ा पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली थी कि धारूहेड़ा के मोहल्ला हरिनगर स्थित गली नंबर-4 में एक किराए की बिल्डिंग के सामने एक युवक अवैध रूप से नशीला पदार्थ गांजा बेचने का धंधा कर रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीआईए धारूहेड़ा की टीम ने तुरंत एक रेडिंग पार्टी का गठन किया और बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्ध युवक को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान अमित शर्मा निवासी गांव रानीताल जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), हाल किरायेदार मोहल्ला हरिनगर धारूहेड़ा के रूप में बताई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में अचानक झुकी पांच मंजिला इमारत मचा हड़कंप पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को निकाला

नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी के किराए के कमरा-नुमा स्टोर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वहां शराब की खाली पेटियों के नीचे छिपाकर रखा गया 2 किलो 44 ग्राम गांजा (दो बंडल), एक डिजिटल तराजू, पैकिंग करने के लिए पॉलीथीन और एक स्टेपलर बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा मामले की आगामी गहनता से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी इस अवैध नशे की खेप को कहां से लेकर आया था और इस अवैध नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। रेवाड़ी पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ यह विशेष अभियान क्षेत्र में आगे भी लगातार सख्ती से जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में बदलने लगा मौसम रेवाड़ी में पारा 15 डिग्री पर पहुंचा नवंबर में बढ़ेगी सर्दी

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp