मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

National Lok Adalat 12 जुलाई को, जानिए इस बार किन मामलों की होगी सुनवाई

Written by: PK Chauhan

Published:

National Lok Adalat: हरियाणा के हर जिले के स्थानीय न्यायिक परिसर में 12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया…


राष्ट्रीय लोक अदालत 12 जुलाई को, जानिए इस बार किन मामलों की होगी सुनवाई
राष्ट्रीय लोक अदालत 12 जुलाई को, जानिए इस बार किन मामलों की होगी सुनवाई
Google News Follow us on Google

National Lok Adalat: हरियाणा के हर जिले के स्थानीय न्यायिक परिसर में 12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा।

Advertisement

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाडी के सचिव अमित वर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है। लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, पारिवारिक विवाद, दीवानी एवं फौजदारी मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा।

सीजेएम अमित वर्मा ने आमजन से अपील की है कि 12 जुलाई को आयोजित होने वाली लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं। कोर्ट में अपने लंबित प्रकरणों को आपसी सहमति से हल करवा लेने में ही फायदा है, जिससे कि समय कम लगे और मामूली खर्च में ही विवाद का निपटारा हो जाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

कोई भी केस में कोर्ट में चलता है तो लोगों को उसके लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं और धन व समय भी खर्च होता है। लोक अदालत में आदमी आकर विवाद को सुलझा ले तो यह वहीं समाप्त हो जाता है। इसमें ना तो किसी की हार होती है और ना ही किसी की जीत।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp