मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Murder in Haryana : 30 गज जमीन के लिए पोते ने दादा का कर दिया मर्डर

Written by: PK Chauhan

Published:

Murder in Haryana: हरियाणा के रोहतक जिले के गांव ईस्माइला में रविवार को एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई, जहां महज 30 गज जमीनी को लेकर पोते ने दादा की जान ले…


Murder in Haryana: हरियाणा के रोहतक जिले के गांव ईस्माइला में रविवार को एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई, जहां महज 30 गज जमीनी को लेकर पोते ने दादा की जान ले ली। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पोता वारदात के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं।Murder in Haryana

Advertisement

पुलिस ने बताया कि गांव निवासी सतबीर अपने ही पोते के हमले में मौत का शिकार हो गए। बता दे कि आरोपी पोता उन्हें खेत में लेकर गया और मौका पाकर लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया। हमला इतना तेज और घातक था कि सतबीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।Murder in Haryana

थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पोता वारदात के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। बताया जा रहा है विवाद की जड़ 25-30 गज जमीन थी, जिसे लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि पिता और पुत्र के बीच जमीन को लेकर लगातार कहासुनी होती रहती थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद करने के लिए आसपास की तलाशी ली जा रही है। परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि विवाद के बारे में और जानकारी मिल सके। पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp