मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Murder in Haryana: भाई ने ही भाई को उतारा मौत के घाट, वजय जानकर चौक गई पुलिस

Written by: PK Chauhan

Published:

Murder in Haryana: हरियाणा के पानीपत में एक बडा सामने आया है। जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपित फरार…


Murder in Haryana: हरियाणा के पानीपत में एक बडा सामने आया है। जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया। जैसे ही घर में वारदात का पता चला तो मातम छा गया। फिलहाल टीम ने हत्यारोपी को पकडने के लिए टीन टीमें गठित की है।

Advertisement

बता दे कि पानीपत थाना औद्योगिक सेक्टर-29 क्षेत्र में घर के बंटवारे के मुकेश व राकेश के बीच में काफी समय से घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। घर के बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को सिर में कुदाल मारकर मौत के घाट उतार दिया।

गुरुवार शाम को दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। शाम को करीब पांच बजे राकेश ने मुकेश के सिर में कुदाल से कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

मौके पर पहुंची टीम: जैसे ही पुलिस को हत्या का पता चला तो डीएसपी यातायात तुरंत पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp