बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

Rewari News: मानसून में फिर डूबेगा रेवाड़ी? अभी तक पूरा नहीं हुआ नालों की सफाई का काम, लोग परेशान

Written by: सुनील कुमार

Published:

Rewari News: हरियाणा के तमाम जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है वही रेवाड़ी में भी बारिश हो रही है। एक तरफ बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है वहीं…


Rewari news
मानसून में फिर डूबेगा रेवाड़ी
Google News Follow us on Google

Rewari News: हरियाणा के तमाम जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है वही रेवाड़ी में भी बारिश हो रही है। एक तरफ बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ लगातार होने वाली बारिश लोगों की परेशानियां भी बढ़ने लगी है। कई जगहों पर बारिश होने के वजह से नालो में उफान देखने को मिल रहा है और गंदा पानी सड़क पर आने लगा है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही है।

Advertisement

प्रशासन के दावे फेल

एक तरफ रेवाड़ी प्रशासन के द्वारा दावा किया जा रहा है कि सभी नालों की सफाई का काम समय पर पूरा कर लिया जाएगा वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में मानसून ने दस्तक दे दिया है और 4 से 5 जुलाई तक रेवाड़ी में भी मानसून दस्तक दे देगा।

प्रशासन का कहना है कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई का काम पूरा हो जाएगा लेकिन अभी तक सभी नालों की सफाई का काम पूरा नहीं हुआ है। हल्की बारिश होने पर भी नालों में पानी भर जाता है और गंदा पानी सड़क पर आ जाता है जिससे लोगों को बीमारियों का खतरा सताने लगता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में क्यों लगता है रोज जाम, यहां जानिए क्या है वजह ?

DC ने दिया सख्त निर्देश 

अब इस समस्या को रेवाड़ी डीसी ने संभालने का फैसला लिया है और डीसी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि समय रहते सभी काम पूरा करें वरना आपके ऊपर एक्शन लिया जाएगा।

रेवाड़ी के लोगों को एक बार फिर से चिंता सता रही है कि इस बार भी रेवाड़ी बारिश में डूब ना जाए क्योंकि हर साल बारिश में यह समस्या आम हो गई है। बारिश होते ही सड़कों पर पानी जमने लगता है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ती है।

ये भी पढ़ें:राशन डिपो लेना हुआ आसान, 10 नवंबर तक करें अप्लाई, महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp