मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Weather update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 27 से 30 जुलाई तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Written by: PK Chauhan

Published:

हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 जुलाई से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। फिलहाल आज यानी 27…


हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 जुलाई से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। फिलहाल आज यानी 27 जुलाई को सिरसा और फतेहाबाद जैसे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।Weather update

Advertisement

28 जुलाई को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश की संभावना है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे उमस भरे मौसम से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है और खुले स्थानों से बचने को कहा है।Weather update

29 जुलाई को ठंडी हवाओं के साथ अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा। वहीं 30 जुलाई को पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे नदियों, नालों और तालाबों के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है।Weather update

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में नही थमा है बारिश का दौर, जानिए कब और कहां होगी बारिश

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp