
Maruti Suzuki Gurugram Jobs: मारुति सुजुकी ने गुरुग्राम में 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप स्थायी नौकरी की तलाश में हैं और योग्य हैं तो आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर जल्दी आवेदन करने वालों के लिए है।
पद और वेतन
कंपनी में Full Time Equivalent पदों के लिए भर्ती की जा रही है। कुल 500+ पद उपलब्ध हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 21,000 रुपए वेतन मिलेगा। नौकरी का स्थान गुरुग्राम है और आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन शुरू होने की तिथि: 13 सितम्बर 2025
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में 15 साल बाद सेक्टर रोड का रास्ता साफ, 6 करोड़ रुपये होंगे खर्च
आवेदन की अंतिम तिथि: सीट फुल होने तक
इसलिए जितनी जल्दी हो सके आवेदन करना जरूरी है।
ये भी पढ़ें:Breaking News: इन महिलाओं को मिलेंगे पुरस्कार, जानिए कहां करें अप्लाई
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास ITI डिग्री होना अनिवार्य है। योग्य ट्रेड इस प्रकार हैं:
Fitter, Diesel Mechanic, Machinist, Turner, M.M.V, Painter, Welder, Tractor Mechanic, Technician Automotive Manufacturing, Mechanic Auto Body Painting, Mechanic Autobody Repair, Sheet Metal Worker, Tool And Die Maker (Dia And Mold, Press Tool, Jigs, And Fixtures)।
आयु सीमा: 18 से 26 वर्ष के बीच
आवेदन शुल्क: कोई शुल्क नहीं
कैसे करें आवेदन
दिए गए ऑनलाइन लिंक से पोर्टल खोलें।
ये भी पढ़ें:बिजली कर्मचारियों की हडताल के सामने हरियाणा सरकार झुकी
लॉगिन करें या नया खाता बनाएं।
अपना व्यक्तिगत विवरण और शिक्षा/कार्य अनुभव विवरण भरें।
जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें जैसे फोटो, हस्ताक्षर, जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र।
आवेदन की पूरी जानकारी चेक करें और त्रुटि होने पर सुधारें।
सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालें।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर होगा:
पर्सनल इंटरव्यू या ऑनलाइन टेस्ट
दस्तावेज़ सत्यापन
मेडिकल परीक्षा
