मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

महेंद्रगढ़: हरियाणा पुलिस में निकली भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई ?

Written by: सुनील कुमार

Published:

महेंद्रगढ़ (Best E News): हरियाणा पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे भूतपूर्व सैनिकों और पूर्व जवानों को नौकरी का सुनहरा मौका आया है। हरियाणा पुलिस की दूरसंचार शाखा (Telecommunication Wing)…


हरियाणा पुलिस
हरियाणा पुलिस
Google News Follow us on Google

महेंद्रगढ़ (Best E News): हरियाणा पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे भूतपूर्व सैनिकों और पूर्व जवानों को नौकरी का सुनहरा मौका आया है। हरियाणा पुलिस की दूरसंचार शाखा (Telecommunication Wing) में विशेष पुलिस अधिकारी (SPO – Special Police Officer) के 170 पदों पर संविदा आधार (1 वर्ष की अवधि) पर नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Advertisement

 

भर्ती प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए जिला पुलिस के प्रवक्ता नरेश यादव ने बताया कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को आगामी 5 नवंबर 2026 को अपने संबंधित जिले के जिला पुलिस कंट्रोल रूम (District Police Control Room) में आवश्यक दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आवेदन जमा कराना होगा। ये नियुक्तियां हरियाणा पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 21 के तहत एक वर्ष की निश्चित अवधि के लिए की जा रही हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कोसली में वाल्मीकि जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

कौन-कौन से अभ्यर्थी होंगे पात्र?

  •  भारतीय सशस्त्र बलों (सेना, नौसेना, वायु सेना) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के पूर्व सैनिक।
  • भंग हो चुकी हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (HSISF) और हरियाणा सशस्त्र पुलिस (HAP) की बटालियनों के पूर्व जवान।
  •  दूरसंचार उपकरणों के संचालन, रख-रखाव और संचार व्यवस्था का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियोंविशेषकर सशस्त्र बलों व CAPFs की सिग्नल कोर (Signal Corps) में सेवाएं दे चुके पूर्व सैनिकों—को चयन प्रक्रिया में विशेष वरीयता/प्राथमिकता दी जाएगी।

जरूरी दस्तावेज और नियम

नियत तिथि (5 नवंबर) को साक्षात्कार व आवेदन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित सामान साथ लाना अनिवार्य है। पूरी तरह भरा हुआ आवेदन पत्र तथा निर्धारित शपथ-पत्र (प्रारूप हरियाणा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है)।

सभी शैक्षणिक व सैन्य सेवा से जुड़े मूल दस्तावेज (Original Certificates)।
दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (Self-Attested) छायाप्रतियों (Xerox) का एक पूरा सेट।
निर्धारित संख्या में नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में धडल्ले से दौड रहे ‘जुगाड़’ जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी ?

विशेष नोट: भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने या आवेदन जमा कराने के लिए अभ्यर्थियों को कोई यात्रा भत्ता (TA) या दैनिक भत्ता (DA) देय नहीं होगा। अधूरे या देर से प्रस्तुत किए गए आवेदनों को खारिज कर दिया जाएगा।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp