
कोसली (Best24News) कोसली पंचायत घर में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोसली थाना एसएचओ विद्यासागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। विचार गोष्ठी में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनकी शिक्षाओं और सामाजिक एकता के महत्व पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि एसएचओ विद्यासागर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर समाज को आदर्श जीवन, सत्य, मर्यादा और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। रामायण हिंदू समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसकी शिक्षाएं आज भी लोगों को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जयंती केवल एक समाज का पर्व नहीं, बल्कि सभी समाजों को मिलकर मनाना चाहिए। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक समरसता मजबूत होती है। उन्होंने आह्वान किया कि अगले वर्ष कोसली के सभी लोग मिलकर वाल्मीकि जयंती मनाएं और पूरे क्षेत्र में सामाजिक एकता की मिसाल कायम करें।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में धडल्ले से दौड रहे ‘जुगाड़’ जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी ?
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी महर्षि वाल्मीकि के विचारों को अपनाने तथा समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें:HSPCB : स्मार्ट सेंसरों से होगी निगरानी, गडबडी करते ही मिलेगा अलर्ट
इस अवसर पर सरपंच रामकिशन, प्रिंसिपल डीएन भारद्वाज, डॉ. प्रदीप बिठला, सीपीएलओ दयावान, कैलाश बाई, पंच ओम प्रकाश डाबला, सतबीर सिंह, कृष्ण, संदीप, शारदा देवी, युधवीर, अधिवक्ता रतन सिंह, लखन मास्टर, सुरेश सरपंच, विक्रम, रमेश, बीर सिंह , हरीश और साहिल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: हरियाणा पुलिस में निकली भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई ?
