मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा में धडल्ले से दौड रहे ‘जुगाड़’ जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी ?

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा और इसके आसपास के इलाकों में अवैध रूप से बनाए गए 'जुगाड़' यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। मोटर वाहन…


सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे अवैध 'जुगाड़': कागजों तक सिमटा पुलिस कार्रवाई अभियान
सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे अवैध 'जुगाड़': कागजों तक सिमटा पुलिस कार्रवाई अभियान
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News): औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा और इसके आसपास के इलाकों में अवैध रूप से बनाए गए ‘जुगाड़’ यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicle Act) के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए ये जुगाड़ वाहन बिना किसी पंजीकरण, बीमा या सुरक्षा मानकों के सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। विडंबना यह है कि पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर चलाए जाने वाले सख्त कार्रवाई के दावे केवल कागजों तक ही सीमित होकर रह गए हैं।

Advertisement

धारूहेड़ा के मुख्य बाज़ारों, नंदरामपुर बास रोड, सोहना रोड, एनएच-48 सर्विस लेन और सेक्टर की सड़कों पर पुरानी मोटरसाइकिलों को जोड़कर बनाए गए ये जुगाड़ वाहन भारी मात्रा में माल ढोने के काम में लाए जा रहे हैं।

मानकों की अनदेखी: इन जुगाड़ वाहनों में न तो उचित ब्रेक सिस्टम होता है और न ही रियर-व्यू मिरर या इंडिकेटर। क्षमता से कई गुना अधिक भारी सामान ओवरलोडिंग की जाती है, जिससे अचानक ब्रेक फेल होने या संतुलन बिगड़ने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। बिना किसी पंजीकरण (RC) और बीमा (Insurance) के चलने के कारण यदि इनसे कोई दुर्घटना हो जाती है, तो पीड़ित व्यक्ति को कानूनी तौर पर मुआवजा मिलना भी बेहद कठिन हो जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कोसली में वाल्मीकि जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

कागजों में ​अभियान: रेवाड़ी पुलिस ने पिछले सप्ताह 8 जुगाड पकडे वाह वाह लूट ली जबकि बडी संख्या में ये जुगाड सडकों पर दोड रहे है।

 

ये भी पढ़ें:HSPCB : स्मार्ट सेंसरों से होगी निगरानी, गडबडी करते ही मिलेगा अलर्ट

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp