Friday, 9 October 2026

हथियार बल पर बावल में शराब के ठेके पर लूट,​ विरोध किया तो कि फायरिंग

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: हरियाणा में बदमाशों की लूट पाट की वारदातें नहीं थम रही है। एक बार फिर हरियाणा राजस्थान सीमा पर हथियार के लेकर पहुंचे बदमाशों ने जमकर कहर मचाया। बदमाशों एक नहीं…


हथियार बल पर बावल में शराब के ठेके पर लूट,​ विरोध किया तो कि फायरिंग
हथियार बल पर बावल में शराब के ठेके पर लूट,​ विरोध किया तो कि फायरिंग
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: हरियाणा में बदमाशों की लूट पाट की वारदातें नहीं थम रही है। एक बार फिर हरियाणा राजस्थान सीमा पर हथियार के लेकर पहुंचे बदमाशों ने जमकर कहर मचाया। बदमाशों एक नहीं ​तीन स्थानों पर लूटपाट की। इतना ही जहां भी उनका विरोध किया तो फायरिंग कर दी गई। बावल नांगल तेजू, रोनोली व किशनपुरा में बदमाशों ने जमकर कहर मचाया। सूचना पाकर डीएसपी बावल, सीआइए व थान बावल पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन जब तक बदमाश राजस्थान की ओर फरार हो गए।

Advertisement

बता दे रात को दो वाहनों में सवाकर आधा दर्जन रात को करीब 9 बजे हरियाणा राजस्थान सीमा पर हथियार लेकर पहुंचे। नांगल तेजू, रोनोली व किशनपुरा में शराब के ठेको से बीयर की पेटी लूटी इतना ही जब पैसे मांगे तो फायरिंग कर दी। इतना ही बावल में एक दुकानदार के साथ मारपीट भी है जिससे वे घायल हो गए। हालांकि पुलिस आस के कैमरे खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग लग सके।

फिलहाल पुलिस के हाथ खाली: पुलिस ने रात को कई स्थानों पर दबीश दी थी। बताया जा रहा है बदमाश वारदात के वहां से चले गए। पुलिस का पास फिलहाल ऐसी कोई शिकायत नही आई लेकिन रात को डायल 112 पर लूटपाट व फायरिंग की सूचना मिली थी।

Advertisement

ये भी पढ़ेंगढ़ी अलावलपुर स्कूल के दो शिक्षकों को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

पहले भी हुए कई मामले: बता दे कि अगस्त 2026 में बावल क्षेत्र के पास एक शराब ठेकेदार से ₹1.53 लाख लूटने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि ठेके के ही एक पूर्व कर्मचारी (प्रिंस) ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस लूट की पूरी साजिश रची थी, क्योंकि उसे पता था कि ठेकेदार रोजाना बिक्री के पैसे लेकर घर जाता है।

सितंबर 2025 में रेवाड़ी के बावल क्षेत्र के पास एक शराब ठेके पर बदमाशों द्वारा हमला, तोड़फोड़ और चोरी करने का मामला सामने आया था। इस घटना में आरोपियों ने सेल्समैन के सिर पर शराब की बोतल मारकर उसे घायल कर दिया था और ठेके में रखी एलसीडी, कूलर और कैमरे तोड़ दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक राइडर्स’ की विशेष तैनाती: ASP दीपिका अग्रवाल ने 5 हाईटेक स्कूटियों को दिखाई हरी झंडी

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp