Thursday, 8 October 2026

वाहन चालक सावधान! हरियाणा पुलिस में लागू हुई डिजिटल ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ व्यवस्था

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा (Best24News): हरियाणा पुलिस ने प्रदेश में सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और बढ़ते प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ (Next Gen E-Challan)…


वाहन चालक सावधान! हरियाणा में लागू हुई डिजिटल 'नेक्स्ट जेन ई-चालान' व्यवस्था
वाहन चालक सावधान! हरियाणा में लागू हुई डिजिटल 'नेक्स्ट जेन ई-चालान' व्यवस्था
Google News Follow us on Google

हरियाणा (Best24News): हरियाणा पुलिस ने प्रदेश में सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और बढ़ते प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ (Next Gen E-Challan) व्यवस्था को पूरे राज्य में लागू कर दिया है।उन्होंने अधिकारियों को ‘प्रिवेंटिव पुलिसिंग’ (Preventive Policing) और आधुनिक तकनीक के ज़रिए ज़मीनी स्तर पर सुधार लाने के कड़े आदेश दिए।

Advertisement

 

मंगलवार को पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीजीपी अजय सिंघल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अब ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को ‘प्रिवेंटिव पुलिसिंग’ (Preventive Policing) और आधुनिक तकनीक के ज़रिए ज़मीनी स्तर पर सुधार लाएं

Advertisement

ये भी पढ़ेंमसानी में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, 100 टीमों ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर

NCR में BS-3 और पुराने वाहनों पर सख्त पाबंदी: स्थापित हुए 27 स्क्रैपिंग सेंटर

  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए BS-3 और उससे नीचे के पुराने डीजल व पेट्रोल वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध के सख्त पालन के निर्देश जारी किए गए हैं।
  • 27 अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर: एडीजीपी (ट्रैफिक) ने बैठक में जानकारी दी कि पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट करने के लिए राज्य भर में 27 अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर चालू कर दिए गए हैं।

स्क्रैपिंग पर मिलेंगी कई छूट व रियायतें: पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने पर वाहन मालिकों को:

  • निर्धारित स्क्रैप वैल्यू (Scrap Value) दी जाएगी।
  • कमर्शियल टैक्स (Commercial Tax) में विशेष छूट का प्रावधान।
  • नया वाहन खरीदने पर छूट एवं रियायतें प्रदान की जाएंगी।
  • 16 जून 2026 से पूरे प्रदेश में लागू है पारदर्शी प्रणाली

एडीजीपी विकास अरोड़ा ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की अधिसूचना के तहत हरियाणा में इस नई ई-चालान प्रणाली को 16 जून 2026 से पूरी तरह प्रभावी बना दिया गया है।इस नई व्यवस्था के लागू होने से चालान प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई है, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और आम जनता को सहूलियत होगी।

ये भी पढ़ेंमहिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियादर्शी ने नागरिक असपताल रेवाड़ी का किया ओचक निरीक्षण

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper