मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

हरियाणा के रेवाड़ी में LIC एजेंट महेश कुमार की पीट-पीटकर हत्या, शव घसीटकर बाहर फेंका

Written by: PK Chauhan

Published:

हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव नैनसुखपुरा में देर रात जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। करीब एक दर्जन युवकों ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC agent rewari)…


हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव नैनसुखपुरा में देर रात जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। करीब एक दर्जन युवकों ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC agent rewari) के एजेंट 53 वर्षीय महेश कुमार के घर में घुसकर बेरहमी (Murder in rewari)  से हमला किया, जिसमें महेश की मौत हो गई। हमलावरों ने न केवल महेश को पीट-पीटकर मार डाला बल्कि उसे पैरों से पकड़कर घर से घसीटते हुए बाहर तक ले गए। वारदात के दौरान माता पिता व अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

जमीन को लेकर जंग: पुलिस ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद पिछले एक वर्ष से चल रहा है और मामला अदालत में विचाराधीन है। इसी तनाव के चलते कुछ समय पहले भी झगड़ा हो चुका था। बताया गया कि सभी हमलावर गांव के ही रहने वाले हैं और उन्होंने योजना बनाकर देर हथियारों से लैसा होकर हमला किया।

विवाद की जड़, 12 कनाल जमीन
मामला गांव की 12 कनाल जमीन से जुड़ा है, जो वर्तमान में कोर्ट में (Jatusana police) विचाराधीन है। आरोपियों ने अचानक घर में धावा बोला और बेतहाशा मारपीट शुरू कर दी, जिससे पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में महेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

19 के खिलाफ मामला दर्ज: जाटूसाना थाना प्रभारी भगवत प्रसाद ने बताया कि घटना का मुख्य कारण जमीन विवाद ही प्रतीत होता है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 19 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेज की गई है और फरार हमलावरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp