बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Rewari News: जडथल माता मंदिर में 29 को जागरण, 30 सितम्बर को मेला व कुश्ती दंगल

Written by: PK Chauhan

Published:

धारूहेड़ा: गांव जडथल स्थित माता मंदिर में वार्षिक धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर हैं। जय अंबे चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रधान निहाल चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,…


धारूहेड़ा: गांव जडथल स्थित माता मंदिर में वार्षिक धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर हैं। जय अंबे चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रधान निहाल चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।Rewari News

Advertisement

प्रधान निहाल चौहान ने बताया कि 29 सितम्बर को मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन होगा। इसके अगले दिन 30 सितम्बर को मेला व पारंपरिक कुश्ती दंगल कराया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन से होगी और दोपहर को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। कुश्ती दंगल में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसमें अंतिम दंगल का कामला 51 हजार रुपये का रखा गया है।Rewari News

बैठक में विजय, सतीश, मलखान, शंकर, भागीरथ, रामपत, जयमल, रामनिवास और राजेंद्र सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कमेटी ने उम्मीद जताई कि इस बार का मेला श्रद्धालुओं और खेल प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp