शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Indian Railways: त्योहारों में यात्रियों के लिए राहत! हिसार से वलसाड स्पेशल ट्रेन आज से शुरू, फटाफट चेक करें पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज

Written by: सुनील कुमार

Published:

Indian Railways: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा और भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे ने हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 15 अक्टूबर से शुरू होकर…


Indian Railways: त्योहारों में यात्रियों के लिए राहत! हिसार से वलसाड स्पेशल ट्रेन आज से शुरू, फटाफट चेक करें पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज
Indian Railways: त्योहारों में यात्रियों के लिए राहत! हिसार से वलसाड स्पेशल ट्रेन आज से शुरू, फटाफट चेक करें पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज
Google News Follow us on Google

Indian Railways: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा और भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे ने हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 15 अक्टूबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक कुल 20 दिन चलेगी। ट्रेन हर बुधवार हिसार से रवाना होगी।

Advertisement

ट्रेन का समय और रूट

ट्रेन नंबर 04727 हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर से 5 नवंबर तक हर बुधवार दोपहर 12:05 बजे हिसार से रवाना होकर गुरुवार सुबह 11:30 बजे वलसाड पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04728 वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से 6 नवंबर तक हर गुरुवार दोपहर 2:50 बजे रवाना होकर शुक्रवार दोपहर 2:05 बजे हिसार पहुंचेगी।

रास्ते में ठहराव

इस ट्रेन का रूट कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरता है। इसमें हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत और नवसारी स्टेशनों पर ठहराव होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में 15 साल बाद सेक्टर रोड का रास्ता साफ, 6 करोड़ रुपये होंगे खर्च

हिसार-वलसाड-सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे। इनमें एक फर्स्ट मय सेकंड एसी, एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, सात द्वितीय शयनयान, चार सामान्य श्रेणी के कोच और दो गार्ड कोच शामिल हैं।

उद्देश्य और लाभ

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, त्योहारों में यात्रियों की बढ़ी हुई भीड़ को ध्यान में रखते हुए बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इससे यात्रियों को समय पर सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:Breaking News: इन महिलाओं को मिलेंगे पुरस्कार, जानिए कहां करें अप्लाई

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp