बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Indian Railways: श्रद्धालुओं के लिए राहत! त्यौहारी भीड़ को देखते हुए हरियाणा से खाटूश्याम और जयपुर के लिए चलेंगी 3 नई स्पेशल ट्रेनें

Written by: सुनील कुमार

Published:

Indian Railways: हरियाणा में खाटूश्याम और जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। त्यौहारी सीजन में अधिक भीड़ और भाड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 3 स्पेशल ट्रेनों…


Indian Railways: श्रद्धालुओं के लिए राहत! त्यौहारी भीड़ को देखते हुए हरियाणा से खाटूश्याम और जयपुर के लिए चलेंगी 3 नई स्पेशल ट्रेनें
Indian Railways: श्रद्धालुओं के लिए राहत! त्यौहारी भीड़ को देखते हुए हरियाणा से खाटूश्याम और जयपुर के लिए चलेंगी 3 नई स्पेशल ट्रेनें
Google News Follow us on Google

Indian Railways: हरियाणा में खाटूश्याम और जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। त्यौहारी सीजन में अधिक भीड़ और भाड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 3 स्पेशल ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी है। ये ट्रेनें खासतौर पर खाटूश्याम के श्रद्धालुओं और जयपुर जाने वाले पर्यटकों के लिए मददगार होंगी।

Advertisement

रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल (09633/09634)

यह ट्रेन रेवाड़ी से 1 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक कई चुनिंदा तारीखों में चलेगी। रेवाड़ी से रात 10.50 बजे रवाना होकर रींगस रात 1.35 बजे पहुंचेगी। वापसी में रींगस से सुबह 2.20 बजे चलकर 5.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। रास्ते में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा। इसमें कुल 16 डेमू डिब्बे होंगे।

खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन (09637/09638)

यह ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 11.45 बजे रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में रींगस से दोपहर 3.05 बजे चलकर शाम 6.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। रास्ते में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा। इसमें 8 जनरल और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं, कुल 10 डिब्बे होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन (09733/09734)

यह ट्रेन रोजाना जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। वापसी में भिवानी से शाम 4.05 बजे रवाना होकर रात 11.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। रास्ते में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड़, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मांवड़ा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली और चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव होगा। इसमें 9 जनरल और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं, कुल 11 डिब्बे होंगे।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp