गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Indian Railways: रेलवे अलर्ट! गुरुग्राम स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में बदलाव, रद्द और रूट डायवर्ट की पूरी जानकारी पढ़ें

Written by: सुनील कुमार

Published:

Indian Railways: दिल्ली-एनसीआर के रेलयात्रियों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यों के चलते स्टेशन यार्ड में एयर कोनकोर्स Phase-2 का काम जारी है। इस…


Indian Railways: रेलवे अलर्ट! गुरुग्राम स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में बदलाव, रद्द और रूट डायवर्ट की पूरी जानकारी पढ़ें
Indian Railways: रेलवे अलर्ट! गुरुग्राम स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में बदलाव, रद्द और रूट डायवर्ट की पूरी जानकारी पढ़ें
Google News Follow us on Google

Indian Railways: दिल्ली-एनसीआर के रेलयात्रियों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यों के चलते स्टेशन यार्ड में एयर कोनकोर्स Phase-2 का काम जारी है। इस कारण 9 नवंबर से 12 दिसंबर तक जयपुर स्टेशन पर एक महीने का ब्लॉक लिया गया है। इससे यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। खास बात यह है कि कई ट्रेनें जयपुर के बजाय गुरुग्राम स्टेशन से भी गुजरती हैं। इसलिए गुरुग्राम से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने सफर की योजना नए सिरे से बनानी होगी।

Advertisement

इस दौरान कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन बदले हुए मार्ग और सीमित स्टेशनों तक ही होगा। उदाहरण के लिए, ट्रेन नंबर 12015 नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस 9 नवंबर से 13 दिसंबर तक केवल खातीपुरा तक संचालित होगी और खातीपुरा-दौराई के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसके विपरीत ट्रेन नंबर 12016 दौराई-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस खातीपुरा से संचालित होगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 12413 अजमेर-जम्मूतवी पूजा सुपरफास्ट और 12414 जम्मूतवी-अजमेर के संचालन में भी खातीपुरा तक ही सीमित रूट तय किया गया है।

इसके अलावा कुछ ट्रेनें रूट डायवर्ट होकर चलेंगी। ट्रेन नंबर 12215 दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ 13, 17, 18, 22, 24, 27 नवंबर और 1, 2, 6, 8, 9 व 13 दिसंबर को रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा मार्ग से गुजरते हुए संचालित होगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस और 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। ट्रेन नंबर 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस भी 13, 20, 21, 27 नवंबर और 5 व 12 दिसंबर को फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से तैयार कर लें और संबंधित ट्रेन की तारीख और मार्ग की जानकारी सुनिश्चित करें। ऐसे परिवर्तनों के कारण यात्रा में समय और स्टेशन ठहराव में बदलाव हो सकता है। इससे यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे ने पहले से सूचना जारी कर दी है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp