शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Indian Railways: नारनौल वालों के लिए खुशखबरी! यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा, लंबी दूरी की ट्रेनें अब यहाँ ठहरेंगी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Indian Railways: दक्षिण हरियाणा के रेलयात्रियों के लिए बड़ी सुविधा आने वाली है। जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य चल रहा है। इसके कारण रेवाड़ी- अलवर- जयपुर रूट की लगभग 10 ट्रेनें…


Indian Railways: नारनौल वालों के लिए खुशखबरी! यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा, लंबी दूरी की ट्रेनें अब यहाँ ठहरेंगी
Indian Railways: नारनौल वालों के लिए खुशखबरी! यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा, लंबी दूरी की ट्रेनें अब यहाँ ठहरेंगी
Google News Follow us on Google

Indian Railways: दक्षिण हरियाणा के रेलयात्रियों के लिए बड़ी सुविधा आने वाली है। जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य चल रहा है। इसके कारण रेवाड़ी- अलवर- जयपुर रूट की लगभग 10 ट्रेनें नवंबर से दिसंबर तक रेवाड़ी- नारनौल – रींगस मार्ग से चलेंगी। इनमें से अधिकांश ट्रेनें नारनौल स्टेशन पर भी ठहराव करेंगी।

Advertisement

कौन-कौन सी ट्रेनें डायवर्ट होंगी

  1. ट्रेन नंबर 12215, दिल्ली सराय रोहिल्ला- बांद्रा टर्मिनस, 10 नवंबर से 13 दिसंबर तक रेवाड़ी- रींगस – फुलेरा मार्ग से चलेगी।

  2. ट्रेन नंबर 15013/14, जैसलमेर- काठगोदाम, 9 नवंबर से 9 दिसंबर तक इसी रूट से।

    Advertisement

    ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में 15 साल बाद सेक्टर रोड का रास्ता साफ, 6 करोड़ रुपये होंगे खर्च

  3. ट्रेन नंबर 15716, अजमेर- किशनगंज, 10 नवंबर से 9 दिसंबर तक रेवाड़ी- रींगस – फुलेरा मार्ग से।

  4. ट्रेन नंबर 17019, हिसार- हैदराबाद, 9 और 25 नवंबर को इसी रूट से चलेगी।

    ये भी पढ़ें:Breaking News: इन महिलाओं को मिलेंगे पुरस्कार, जानिए कहां करें अप्लाई

श्रद्धालुओं और यात्रियों को फायदा

कुछ विशेष ट्रेनें भी नारनौल, नीम का थाना और रींगस स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इसमें पोरबंदर- मुजफ्फरपुर, श्री माता वैष्णो देवी कटरा- साबरमती, पोरबंदर- दिल्ली सराय रोहिल्ला और सुल्तानपुर- साबरमती ट्रेनें शामिल हैं। इससे श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

यह बदलाव केवल अस्थायी है। जैसे ही जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य पूरा होगा, ट्रेनें फिर से अपने निर्धारित रूट पर चलना शुरू कर देंगी।

ये भी पढ़ें:बिजली कर्मचारियों की हडताल के सामने ​हरियाणा सरकार झुकी

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp