Tuesday, 6 October 2026

Hero Motocorp Dharuhera: बृज मोहन लाल की जयंती पर मेगा रक्तदान शिविर आयोजित

Written by: सुनील चौहान

Published:

Hero Motocorp Dharuhera में  बुधवार को कंपनी के संस्थापक बृज मोहन लाल की जयंती के अवसर पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों ने 506 यूनिट रक्तदान किया।।…


Hero Motocorp Dharuhera: बृज मोहन लाल की जयंती पर मेगा रक्तदान शिविर आयोजित
Hero Motocorp Dharuhera: बृज मोहन लाल की जयंती पर मेगा रक्तदान शिविर आयोजित
Google News Follow us on Google

Hero Motocorp Dharuhera में  बुधवार को कंपनी के संस्थापक बृज मोहन लाल की जयंती के अवसर पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों ने 506 यूनिट रक्तदान किया।। इस मौके पर एचआर हेड धर्म रक्षित, प्लांट हेड यशपाल सरदाना, अनिल यादव व अमित चौधरी मौजूद रहे।

Advertisement

एचआर हेड धर्म रक्षित ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में सहायक बन सकता है। रोटरी क्लब की प्रेसिडेंट रुचि चौहान और क्लब की सेक्रेटरी आरती अरोड़ा ने कर्मचारियों को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18 से 55 वर्ष की आयु का स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान कर सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस नेक कार्य से जुड़ने का आह्वान किया।Hero Motocorp Dharuhera

रोटरी क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. नवीन अदलखा ने बताया कि पिछले 16 वर्षों से इसी स्थान पर लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और यह क्लब का 25वां रक्तदान शिविर है।Hero Motocorp Dharuhera

Advertisement

ये भी पढ़ेंहरियाणा के इस गांव की सरंपच ने गिनीज बुक के लिए किया दावा, रिकोर्ड देख चौक जाएंगे आप

प्रोजेक्ट को-चेयरमैन मनीष अरोड़ा ने बताया कि शिविर में रोटरी ब्लड बैंक गुरुग्राम, ब्लड बैंक भिवाड़ी, जोगिंदर मेमोरियल ब्लड बैंक तथा सिविल अस्पताल रेवाड़ी की टीमों ने सहयोग किया। शिविर के दौरान डॉ. रजत कुमार, डॉ. सुभाष, यूनियन प्रधान कृष्ण यादव, गोपाल तिवारी, अन्नू, धर्मेंद्र सहित अनेक कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper