बुधवार, 4 नवम्बर 2026

सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, MLA Rewari Laxman Yadav ने बांटी हेल्थ किट

Written by: PK Chauhan

Published:

धारूहेड़ा:  हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग द्वारा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सफाई कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सफाई योद्धाओं की जांच…


विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सफाई कर्मियों को हेल्थ किट वितरित की
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सफाई कर्मियों को हेल्थ किट वितरित की
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा:  हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग द्वारा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सफाई कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सफाई योद्धाओं की जांच कर चिकित्सकों ने उन्हें जरूरी परामर्श दिया। इस अवसर पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने उपस्थित होकर सफाई कर्मियों को हेल्थ किट वितरित की और उनके स्वास्थ्य व योगदान की सराहना की। MLA Rewari Laxman Yadav

Advertisement

शुक्रवार को आयोजित इस शिविर का निरीक्षण विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार के साथ किया। विधायक ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने सफाई कर्मियों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता बरतने की अपील भी की। MLA Rewari Laxman Yadav

शिविर में नगरपालिका धारूहेड़ा चेयरमैन कंवर सिंह, वाईस चेयरमैन अजय जांगड़ा, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, मनोज सैनी, राजकुमार सैनी, इंद्रपाल मुकदम, अशोक कोसलीया, अतर सिंह पांचाल, रीना, संदीप जोशी, देवराज, सावन सैनी और रामफल खोला सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम में सफाई कर्मियों ने विधायक और अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया। MLA Rewari Laxman Yadav

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp