Tuesday, 6 October 2026

पुष्कर घूमने गए हरियाणा के संदीप जाट का एक महीने बाद पहाड़ी में मिली डेड बॉडी

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा  (Best E News) राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पुष्कर घूमने आए हरियाणा के जींद निवासी 30 वर्षीय संदीप जाट का शव करीब एक महीने बाद सावित्री माता पहाड़ी क्षेत्र में सड़ी-गली…


हरियाणा  (Best E News) राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पुष्कर घूमने आए हरियाणा के जींद निवासी 30 वर्षीय संदीप जाट का शव करीब एक महीने बाद सावित्री माता पहाड़ी क्षेत्र में सड़ी-गली अवस्था में मिला। पुलिन ने करीब एक महीने बाद भले डेड बोडी बरामद कर ली हो लेकिन संदीप की हत्या करा राज का खुलासा इतना आसान नही है।पुलिस घटनास्थल और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए संदीप की मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement

जांच अधिकारी कमलेश मीणा के अनुसार संदीप 5 सितंबर को अपने परिवार के साथ पुष्कर आया था और सभी लोग जाट विश्राम स्थली में ठहरे हुए थे। 6 सितंबर को संदीप अचानक वहां से चला गया। परिजनों ने 8 सितंबर को पुष्कर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

संदीप पिछले महीने अपने परिवार के साथ पुष्कर घूमने आया था और यहां पहुंचने के अगले दिन ही परिजनों को बिना बताए चला गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा था। सोमवार को शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। संदीप की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा: निसार हत्याकांड में एक नाबालिग अभिरक्षा में, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

इसके बाद पुलिस और परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। 3 अक्टूबर को सावित्री माता पहाड़ी के आसपास संदीप का मोबाइल मिला। मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश तेज कर दी।

एक महिने बाद मिली डेड बोडी: बता दे कि सोमवार को खोजबीन के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में संदीप का शव बरामद हुआ। शव काफी पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था। पुष्कर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों की मदद से शव को पहाड़ी से नीचे लाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को अस्पताल में सुरक्षित रखवाया। मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ेंIGU Rewari ने अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का शेडयूल किया जारी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper