बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का अचानक बदलाव! महेंद्रगढ़ और मेवात में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो…


Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का अचानक बदलाव! महेंद्रगढ़ और मेवात में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का अचानक बदलाव! महेंद्रगढ़ और मेवात में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Google News Follow us on Google

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे रात का तापमान घटेगा और ठंडक बढ़ेगी।

Advertisement

रविवार को करनाल में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रहा। रात के समय फरीदाबाद में 27.8 डिग्री और नारनौल (महेंद्रगढ़) में 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में रात का तापमान और घटेगा और ठंडक बढ़ेगी।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, अरब सागर में बने दबाव क्षेत्र के कारण हवाओं का रुख बदल रहा है। इसके असर से हरियाणा में 3 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव बना रहेगा और बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में सोमवार और मंगलवार हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। उसके बाद 1 से 3 अक्टूबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp