शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana weather: ठंडी हवाओं के बीच बढ़ा प्रदूषण, हरियाणा का तापमान 17 डिग्री तक गिरा, जनता में बढ़ी सर्दियों की चिंता

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana weather: फरीदाबाद में दिवाली से पहले ही हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। बल्लभगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI तेजी से बढ़ा है। शुक्रवार को यह 258 तक पहुंच…


Haryana weather: ठंडी हवाओं के बीच बढ़ा प्रदूषण, हरियाणा का तापमान 17 डिग्री तक गिरा, जनता में बढ़ी सर्दियों की चिंता
Haryana weather: ठंडी हवाओं के बीच बढ़ा प्रदूषण, हरियाणा का तापमान 17 डिग्री तक गिरा, जनता में बढ़ी सर्दियों की चिंताHaryana weather: ठंडी हवाओं के बीच बढ़ा प्रदूषण, हरियाणा का तापमान 17 डिग्री तक गिरा, जनता में बढ़ी सर्दियों की चिंता
Google News Follow us on Google

Haryana weather: फरीदाबाद में दिवाली से पहले ही हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। बल्लभगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI तेजी से बढ़ा है। शुक्रवार को यह 258 तक पहुंच गया जबकि एक दिन पहले सिर्फ 162 था। शहर में लगी प्रदूषण मापक मशीनें बार-बार खराब हो रही हैं।

Advertisement

रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बल्लभगढ़ का AQI वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं हो सका। सेक्टर 16-ए की मशीन भी काम नहीं कर रही थी। सुबह 9 बजे तक बल्लभगढ़ में AQI 185 दर्ज किया गया। पीएम 2.5 की मात्रा 185 और पीएम 10 की मात्रा 150 थी।

फरीदाबाद का कुल AQI 118 रिकॉर्ड किया गया जो मध्यम स्थिति को दर्शाता है। शहर के अन्य हिस्सों में भी प्रदूषण बढ़ा हुआ है। एनआईटी क्षेत्र का AQI 134, सेक्टर-11 का 120 और सेक्टर-30 का 100 तक पहुंच गया। शहर में कुल पांच जगहों पर मशीनें लगी हैं जिनमें से चार चालू हैं। सेक्टर 16-ए की मशीन का डेटा अभी तक वेबसाइट पर नहीं दिख रहा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में 15 साल बाद सेक्टर रोड का रास्ता साफ, 6 करोड़ रुपये होंगे खर्च

हरियाणा में मौसम की सर्दी

हरियाणा में लगातार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान गिर रहा है। हिसार, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में रात का तापमान करीब 17 डिग्री तक पहुंच गया। अक्टूबर के पहले नौ दिनों में करीब 30 मिमी बारिश हो चुकी है जबकि सामान्यतः इस समय सिर्फ 4 मिमी बारिश होती है। यह सामान्य से 64.9 प्रतिशत अधिक है।

बारिश के बाद तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। महेंद्रगढ़ की रात सबसे ठंडी रही और यहां तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। रात की ठंडक के चलते लोग कूलर और एसी बंद कर चुके हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 14 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा। दिन में हल्की धूप और रात में ठंडक होने से यह मौसम रबी फसलों की बुआई के लिए उपयुक्त है। किसानों को इस समय सरसों, चना और गेहूं की बुआई करनी चाहिए ताकि पैदावार अच्छी हो।

ये भी पढ़ें:Breaking News: इन महिलाओं को मिलेंगे पुरस्कार, जानिए कहां करें अप्लाई

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp