गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

Haryana: टूटी राहों पर फिर लौटेगी रफ्तार, जनता को मिलेगी राहत, दो करोड़ की लागत से होगा निर्माण शुरू

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana: पलवल जिले की प्रिथला विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से खराब हालत में पड़ी सड़कों की मरम्मत का काम अब जल्द ही शुरू होने वाला है। जनता की लगातार शिकायतों और…


Haryana: टूटी राहों पर फिर लौटेगी रफ्तार, जनता को मिलेगी राहत, दो करोड़ की लागत से होगा निर्माण शुरू
Haryana: टूटी राहों पर फिर लौटेगी रफ्तार, जनता को मिलेगी राहत, दो करोड़ की लागत से होगा निर्माण शुरू
Google News Follow us on Google

Haryana: पलवल जिले की प्रिथला विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से खराब हालत में पड़ी सड़कों की मरम्मत का काम अब जल्द ही शुरू होने वाला है। जनता की लगातार शिकायतों और स्थानीय विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया की पहल के बाद सरकार ने छह सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन सड़कों के लिए दो करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत हुई है और सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इनके लिए टेंडर भी जारी कर दिए हैं।

Advertisement

इन जर्जर सड़कों के कारण क्षेत्र के लाखों लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही थी। इन सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि इन पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया था। कई सड़कों पर इतने गहरे गड्ढे थे कि बरसात के बाद ये पूरी तरह पानी से भर जाते थे और खतरे की आशंका और भी बढ़ जाती थी। अब जब इन सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण की बात सामने आई है, तो लोगों में उम्मीद की नई किरण जगी है।

विधायक ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा

प्रिथला के विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया ने हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र की सड़कों की दयनीय स्थिति को लेकर सरकार से सवाल किए थे। उन्होंने बताया कि लोग आए दिन दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। उनकी मांग को सरकार ने उचित मानते हुए छह सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। इस फैसले के बाद स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: ‘Say Yes to Life, No to Drugs’ का दिया संदेश

किन-किन सड़कों का होगा निर्माण

प्रिथला क्षेत्र में जिन सड़कों का निर्माण किया जाएगा उनमें अल्हापुर से कालवाका, लिंक रोड घाघोट, जनौली से नगला लखी, बघोला से जनौली, लिंक रोड जलहाका और लिंक रोड हर्फली शामिल हैं। इन सड़कों की कुल लंबाई लगभग 29 किलोमीटर है और इन पर दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। पूरे जिले में सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा करोड़ों की लागत से सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है और प्रिथला क्षेत्र की ये सड़कें भी उसी योजना का हिस्सा हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में सफाई व्यवस्था का नया प्लान, व्हाट्सएप शिकायत सुविधा होगी लागू

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp