मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

Haryana Police Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों के तबादले

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Police Transfer:   हरियाणा सरकार ने शनिवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इसके तहत कई IPS और HPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को…


Haryana Police Transfer:   हरियाणा सरकार ने शनिवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इसके तहत कई IPS और HPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को नए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि DSP स्तर के कई अधिकारियों को पदोन्नति देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाया गया है। इस फेरबदल में रोहतक रेंज, STF, विजिलेंस और नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो सहित कई महत्वपूर्ण इकाइयों में बदलाव किए गए हैं।

Advertisement

नवदीप सिंह विर्क को स्टेट इंफोर्समेंट ब्यूरो के महानिदेशक पद से हटाकर हरियाणा मानव अधिकार आयोग का DG नियुक्त किया गया है। डॉ. एम. रवि किरण को स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो के ADGP पद से बदलकर स्टेट इंफोर्समेंट ब्यूरो का ADGP बनाया गया है। उन्हें पंचकूला में विजिलेंस HPU के निदेशक की जिम्मेदारी भी दी गई है।

2007 बैच के IPS अधिकारी सिमरदीप सिंह को STF, भोंडसी के IGP के साथ झज्जर के पुलिस कमिश्नर और इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB), भोंडसी के IGP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, बी. सतीश बालन को STF, भोंडसी के IGP पद से हटाकर रेलवे एवं कमांडो, हरियाणा का IGP नियुक्त किया गया है। 2008 बैच के IPS अधिकारी हामिद अख्तर को पदोन्नति के बाद रोहतक रेंज का IG बनाया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Haryana Police Transfer: हरियाणा में 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले

2014 बैच के IPS अधिकारी धीरज कुमार को राज्यपाल के ADC पद से हटाकर पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में SP लगाया गया है। 2017 बैच के IPS अधिकारी विक्रांत भूषण को हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के SP पद से हटाकर गोहाना का DCP बनाया गया है। IPS अधिकारी सुमित कुमार को SP, STF के साथ मानेसर स्थित IRB की चौथी बटालियन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मनीष चौधरी के पास पंचकूला के SV एवं ACB के साथ जेल विभाग के IGP का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

अन्य अधिकारियों में नायब सिंह को ATS के DSP पद से करनाल के इंद्री में DSP लगाया गया है। अर्जुन देव को बड़कल से गुरुग्राम में ACP, जोगिंदर शर्मा को सोनीपत से पंचकूला में ACP और सूरज चावला को नारायणगढ़ से HSNCB में DSP नियुक्त किया गया है। सतीश कुमार और राजेश कुमार को ACB में DSP लगाया गया है। सज्जन सिंह को रेवाड़ी में DSP तथा संजय कुमार को नारनौल में DSP नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में सामूहिक रूप से मनाया दशहरा पर्व, राजपूत समाज ने किया शस्त्र पूजन

राजीव कुमार को फरीदाबाद से सोनीपत में ACP लगाया गया है। शैलेंद्र सिंह को ACB में DSP और अर्जुन राठी को HSNCB में DSP नियुक्त किया गया है। हितेश यादव गुरुग्राम में DCP, ट्रैफिक की जिम्मेदारी के साथ MERC का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। सरकार के इस फेरबदल से पुलिस विभाग की कई महत्वपूर्ण इकाइयों और जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp