बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Police का ड्रंक एंड ड्राइव पर शिकंजा, 71 चालकों के चालान

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana Police: रेवाड़ी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए तीन दिनों का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वाले कुल 71…


Haryana Police का ड्रंक एंड ड्राइव पर शिकंजा, 71 चालकों के चालान
Haryana Police का ड्रंक एंड ड्राइव पर शिकंजा, 71 चालकों के चालान
Google News Follow us on Google

Haryana Police: रेवाड़ी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए तीन दिनों का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वाले कुल 71 चालकों के चालान किए। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना कराने के लिए की गई है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रात के समय अक्सर कई वाहन चालक नशे की हालत में गाड़ी चलाते हैं, जिससे वे न केवल अपनी जान खतरे में डालते हैं बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन जाते हैं। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए रेवाड़ी पुलिस समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करती है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार ट्रैफिक सुरक्षा अभियान भी चलाए जा रहे हैं।Haryana Police

मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत शराब पीकर वाहन चलाना दंडनीय अपराध है और इस पर कड़ी सजा का प्रावधान है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ड्रंक एंड ड्राइव जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों पर रोक लगाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे। पुलिस का उद्देश्य सड़क हादसों पर अंकुश लगाना और लोगों की जान की सुरक्षा करना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp