रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: झज्जर–लोहारू नई रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: दक्षिण हरियाणा के लिए बहुप्रतीक्षित झज्जर–लोहारू नई रेल लाइन परियोजना अब निर्णायक चरण में पहुंचती नजर आ रही है। इस रेल लाइन का प्रारंभिक सर्वे वर्ष 2016 में स्वीकृत हुआ…


Haryana News: दक्षिण हरियाणा के लिए बहुप्रतीक्षित झज्जर–लोहारू नई रेल लाइन परियोजना अब निर्णायक चरण में पहुंचती नजर आ रही है। इस रेल लाइन का प्रारंभिक सर्वे वर्ष 2016 में स्वीकृत हुआ था। इसके बाद अब तक कुल 16 बार सर्वे किया जा चुका है, जबकि 17वीं बार में इस परियोजना का सर्वे फाइनल किया गया है। नॉर्थ वेस्ट रेलवे जोन की ओर से इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट रेल बोर्ड को भेज दी गई है।

Advertisement

बता दे कि इस रेल लाइन का प्रारंभिक सर्वे वर्ष 2016 में स्वीकृत हुआ था। इसके बाद अब तक कुल 16 बार सर्वे किया जा चुका है, जबकि 17वीं बार में इस परियोजना का सर्वे फाइनल किया गया है। नॉर्थ वेस्ट रेलवे जोन की ओर से इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट रेल बोर्ड को भेज दी गई है। हाल ही में सर्वे और डीपीआर से जुड़े कार्यों के लिए 3 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है, जिससे परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

RAILWAY LINE

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

हाल ही में सर्वे और डीपीआर से जुड़े कार्यों के लिए 3 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है, जिससे परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।Haryana News

करीब 94 किलोमीटर लंबी इस प्रस्तावित रेल लाइन को लेकर वर्षों से चली आ रही प्रक्रिया के बाद अब इसके जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद जताई जा रही है। यह रेल लाइन फर्रुख नगर, झज्जर, चरखी दादरी होते हुए लोहारू तक प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र के यातायात और विकास को नई गति मिलने की संभावना है।Haryana News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

झज्जर–लोहारू रेल लाइन के शुरू होने से दक्षिणी हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान और पंजाब को भी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों के लिए एक अतिरिक्त और तेज रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे क्षेत्र में औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर यह परियोजना दक्षिण हरियाणा के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है।Haryana News

RAIL LINE

इतना करोड़ रुपये का प्रस्ताव: बता दें कि इस नई रेल लाइन की खास बात यह है कि झज्जर में नया रेलवे स्टेशन विकसित किया जाएगा और पूरा रूट 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों के संचालन में सक्षम होगा। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि माल परिवहन भी अधिक सुगम हो सकेगा। इसके साथ ही गढ़ी हरसारू जंक्शन से झज्जर तक डबल रेल लाइन के निर्माण के लिए 1225 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी रेल बोर्ड को भेजा जा चुका है, जिसे इस पूरे रेल नेटवर्क का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

2029 तक होगा कार्य पूरा: बता दें कि परियोजना को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की सहमति प्राप्त हो चुकी है। ऐसे में रेलवे सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ महीनों में जमीनी स्तर पर काम शुरू होने की पूरी संभावना है। यदि सभी प्रक्रियाएं तय समय पर पूरी होती हैं, तो इस रेल लाइन के 2029 तक पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।Haryana News

 

 

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp