शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: फसल खराब होने पर चिंता खत्म, हरियाणा सरकार की बीमा योजना किसानों को देगी भारी मुआवजा और आर्थिक समृद्धि

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में बागवानी और ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। 46 सब्जियों, फलों और मसालों की खेती करने वाले किसान मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना MBBY का लाभ…


Haryana News: फसल खराब होने पर चिंता खत्म, हरियाणा सरकार की बीमा योजना किसानों को देगी भारी मुआवजा और आर्थिक समृद्धि
Haryana News: फसल खराब होने पर चिंता खत्म, हरियाणा सरकार की बीमा योजना किसानों को देगी भारी मुआवजा और आर्थिक समृद्धि
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में बागवानी और ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। 46 सब्जियों, फलों और मसालों की खेती करने वाले किसान मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना MBBY का लाभ ले सकेंगे। फिलहाल रबी और जायद की फसलों के लिए इस योजना के तहत बीमा करवाया जा सकता है।

Advertisement

इस योजना के तहत किसानों को प्रतिकूल मौसम और प्राकृतिक आपदाओं जैसे ओलावृष्टि, तापमान में बदलाव, ठंड, जल संकट, वायु वेग और आग आदि से होने वाले नुकसान का बीमा मिलेगा। सरकार वित्तीय सहायता प्रदान करके किसानों को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखना चाहती है।

सरकार का उद्देश्य

प्रदेश सरकार का मकसद बागवानी खेती के जरिए किसानों को समृद्ध बनाना है। योजना के माध्यम से किसानों को आधुनिक और नवीन कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे किसान परंपरागत खेती का मोह छोड़कर अधिक लाभकारी खेती की ओर बढ़ सकेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में 15 साल बाद सेक्टर रोड का रास्ता साफ, 6 करोड़ रुपये होंगे खर्च

किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसल और क्षेत्र का पंजीकरण कर इस योजना का विकल्प चुन सकते हैं। सरकार ने योजना को 2022 में शुरू किया था ताकि किसानों के लिए इसका क्रियान्वयन और सुगमता सुनिश्चित की जा सके।

किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए नाममात्र शुल्क का भुगतान करना होगा। सब्जियों और मसालों के लिए प्रति एकड़ 30 हजार रुपए की बीमित राशि पर 2.5% यानी 750 रुपए का भुगतान करना होगा। फलों के लिए 40 हजार रुपए की बीमित राशि पर 1 हजार रुपए देना होगा। नुकसान होने पर प्रति एकड़ 15 से 40 हजार रुपए तक मुआवजा मिलता है।

ये भी पढ़ें:Breaking News: इन महिलाओं को मिलेंगे पुरस्कार, जानिए कहां करें अप्लाई

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp