गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: डबल वॉशिंग लाइन निर्माण से हिसार बनेगा बड़ा रेलवे हब, यात्रियों को मिलेगी तेज ट्रेन सुविधा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हिसार रेलवे यार्ड में डबल वॉशिंग लाइन के निर्माण…


Haryana News: डबल वॉशिंग लाइन निर्माण से हिसार बनेगा बड़ा रेलवे हब, यात्रियों को मिलेगी तेज ट्रेन सुविधा
Haryana News: डबल वॉशिंग लाइन निर्माण से हिसार बनेगा बड़ा रेलवे हब, यात्रियों को मिलेगी तेज ट्रेन सुविधा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हिसार रेलवे यार्ड में डबल वॉशिंग लाइन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुरानी वॉशिंग लाइन के पास साफ-सफाई का काम जारी है और इसके बाद जमीन की खुदाई कर नींव डाली जाएगी। अधिकारियों के अनुसार नई डबल वॉशिंग लाइन पर दो पिट लाइन, चार स्टेब्लिंग लाइन, शंटिंग नेक, सिंक लाइन और मार्शलिंग लाइन बनाई जाएगी। इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगभग डेढ़ साल का समय लगेगा और करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Advertisement

अभी हिसार स्टेशन पर केवल एक ही वॉशिंग लाइन है। इसी वजह से ट्रेनों की धुलाई और मरम्मत के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई बार ट्रेनें घंटों तक लाइन खाली होने का इंतजार करती रहती हैं जिससे संचालन प्रभावित होता है। आमतौर पर एक ट्रेन की धुलाई और सामान्य मरम्मत में करीब 4 से 6 घंटे लग जाते हैं इसलिए ट्रेनों को लंबी दूरी के लिए रवाना करने में देरी होती है। लेकिन डबल वॉशिंग लाइन बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। ट्रेनों को वॉशिंग के लिए रुकना नहीं पड़ेगा और मरम्मत का समय भी कम होगा।

नई सिक लाइन बनने से डिब्बों की सामान्य मरम्मत भी इसी यार्ड में की जा सकेगी जिससे ट्रेनों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे रेलवे संचालन तेज और सुचारू होगा। यात्री भी इस बदलाव का फायदा महसूस करेंगे क्योंकि समय पर ट्रेनों की उपलब्धता बढ़ेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

डबल वॉशिंग लाइन बनने के बाद हिसार रेलवे स्टेशन से बीकानेर, हनुमानगढ़, दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी और बिहार समेत 10 से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनों का रास्ता साफ हो जाएगा। वर्तमान में कई ट्रेनें अन्य स्टेशनों पर 5-6 घंटे खड़ी रहती हैं लेकिन अब उन्हें सीधे हिसार में ही रोका और तैयार किया जा सकेगा। इससे लंबी दूरी की नई ट्रेनों को हिसार से जोड़ने की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी। यह सुविधा हरियाणा के यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp